फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपरटेक एमरॉल्ड कोर्ट के कई फ्लैटों में दरार, निवासी परेशान

विज्ञापन
एमरॉल्ड कोर्ट स्थित एक फ्लैट में आई दरार। अमर उजाला
विज्ञापन
नोएडा। ट्विन टावर के पास एमरॉल्ड कोर्ट सोसाइटी में स्थित कई फ्लैट की दीवारों में दरार आ गई हैं। आरडब्ल्यूए ने जब खुद से स्ट्रक्चरल ऑडिट कराया तो इसका खुलासा हुआ। ऐेसे में फ्लैटों के मालिक काफी परेशान हैं।
विज्ञापन

हालांकि, ट्विन टावर को ध्वस्त करने वाली एडिफिस कंपनी कह रही है कि आसपास की इमारतों को कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा, लेकिन लोगों का कहना है कि धमाके और जमीन में होने वाले कंपन के बावजूद कैसे मान लिया जाए कि कोई नुकसान नहीं होगा। फिलहाल, प्राधिकरण ने भी इस मामले में एडिफिस कंपनी से रिपोर्ट तलब की है। रिपोर्ट को अवलोकन के लिए सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीबीआरआई) को भेजा जाएगा। ट्विन टावर को ध्वस्त करने में बेसमेंट से लेकर ऊपर तक दीवारों और पिलर में भारी मात्रा में विस्फोटक लगाया जाना है। एडिफिस ने कार्ययोजना में बताया है कि विस्फोट इस तरह किया जाएगा कि इससे अन्य किसी भी भवन या गैस पाइप लाइन को कोई नुकसान नहीं होगा। विस्फोटक लगाने के बाद मात्र दस सेकेंड में ही दोनों टावर मलबे में तब्दील हो जाएंगे।
कल पहुंच सकते हैं विदेशी विशेषज्ञ
ट्विन टावर को ध्वस्त करने वाली एडिफिस से जुड़ी दक्षिण अफ्रीका की कंपनी के विशेषज्ञ और इंजीनियर सोमवार को नोएडा पहुंच सकते हैं। सूत्र बताते हैं कि इन विशेषज्ञों को वर्किंग वीजा के आधार पर यहां बुलाया जा रहा है। यह विशेषज्ञ कुल 25 दिनों तक नोएडा में रहेंगे। इन्हीं के दिशा-निर्देशों पर ट्विन टावर में विस्फोटक लगाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें