फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: प्रदर्शन से पहले गोरक्षकों को किया नजरबंद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दनकौर। ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के खिलाफ प्रस्तावित धरने से पहले मंगलवार सुबह राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला गोरक्षक प्रमुख त्रिलोक गुर्जर और उ समर्थकों को दनकौर पुलिस ने नवादा गांव स्थित उनके घर पर ही नजरबंद कर लिया। दोपहर बाद पुलिस ने सभी को छोड़ दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


त्रिलोक गुर्जर ने बताया कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण क्षेत्र में डाढ़ा गांव में बनी अस्थायी गोशाला को प्राधिकरण ने 12 नवंबर को ध्वस्त कर दिया था। इसी कार्रवाई के विरोध में राष्ट्रीय बजरंग दल सहित विभिन्न संगठनों ने मंगलवार को प्राधिकरण कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करने की तैयारी की थी। प्रदर्शन से पहले ही पुलिस ने उन्हें घरों में नजरबंद कर लिया। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान गौरव नागर, सुभाष नागर, राजबीर, विकास, कुणाल और महेश समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें