ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र में सर्वोत्तम स्कूल सेक्टर-2 के सामने एक बाइक सवार युवक को कार ने टक्कर मार दी। पीड़ित के चाचा विजय कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में घटना 21 नवंबर की है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट निवासी अभिनव कपूर सामान्य गति से मोड़ पर बाइक मोड़ रहा था कि तभी सामने से आ रही एक कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयावह थी कि कार के तीन एयरबैग तक खुल गए। हादसे में अभिनव के पैर में मल्टीपल फ्रैक्चर व गंभीर चोटें आईं हैं। पीड़ित का एम्स में इलाज चल रहा है। परिजनों का आरोप है कि कार चालक नशे में था।