फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: धुलावट पहाड़ से गोवंश की खाल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
तावड़ू। सदर थाना पुलिस ने गोकशी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए गांव धुलावट के पहाड़ी क्षेत्र से दो गायों की खाल बरामद की है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हरियाणा गोवंश संरक्षण एवं गोसंवर्धन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि गांव धुलावट के पहाड़ में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा प्रतिबंधित मांस बेच दिया गया है और गायों की खालें पहाड़ में फेंकी गई हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर पहाड़ी क्षेत्र का निरीक्षण किया। तलाशी के दौरान एक गड्ढे से दो गायों की खाल बरामद हुईं। इनमें से एक खाल काले रंग की तथा दूसरी लाल रंग की बताई गई है। बरामद खालों का वजन करीब 51 किलोग्राम पाया गया। पुलिस ने दोनों खालों को कब्जे में ले लिया। मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें