फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड महामारी : जान गंवाने वाले कर्मियों के परिजनों को दिए 1-1 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
सचिवालय में 11 परिवारों को सीएम ने सौंपे चेक, कहा- ये सेवा, त्याग और समर्पण का सम्मान
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कोविड महामारी के दौरान काम करते हुए जान गंवाने वाले 11 सरकारी कर्मचारियों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये की सहायता राशि के चेक दिए। सचिवालय में शनिवार को चेक सौंपते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सिर्फ पैसा नहीं है बल्कि सरकार की ओर से उनके लिए गहरा आभार और सम्मान है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी की जान की कीमत कोई सरकार नहीं दे सकती लेकिन सरकार का फर्ज है कि ऐसे परिवारों को हर संभव मदद मिले। यह राशि कोई मुआवजा नहीं है बल्कि दिल्ली सरकार की हमदर्दी और साथ का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिया कि दिल्ली सरकार ने हमेशा लोगों को पहले रखने के सिद्धांत पर काम करेगी। आर्थिक मदद के अलावा बाकी जरूरतों में भी इन परिवारों के साथ खड़ी रहेगी। उन्होंने कहा कि जब पूरी दुनिया डर और अनिश्चितता से जूझ रही थी तो सरकार के डॉक्टर, नर्स, सफाई कर्मचारी, शिक्षक और बाकी फ्रंटलाइन कर्मचारियों ने जान खतरे में डालकर लोगों की सेवा की। इन बहादुरों का साहस और बिना स्वार्थ वाली सेवा हमेशा हमारे दिलों में रहेगी और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देगी।
विज्ञापन


पिछली सरकार ने मदद देने में की लापरवाही
मुख्यमंत्री ने दुख जताया कि पिछली सरकारों ने इन परिवारों की मदद के मामले में लापरवाही दिखाई जबकि यह उनका हक था। उन्होंने कहा कि वर्षों तक अपना हक न मिलना इन परिवारों के साथ बड़ा अन्याय था जिसे भाजपा की दिल्ली सरकार ने सही कदम उठाकर दूर किया है और इन परिवारों को उनका हक लौटाया है। इस मौके पर दिल्ली सरकार के समाज कल्याण मंत्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


इन दिवंगत कर्मचारियों के परिवारों को दी राशि
वी नंगथनलियान (वाणिज्य एवं कर विभाग), राजबाला गर्ग (जीटीबी अस्पताल), बबिता (सीबीपीएसीएस), रोहन जोशी (एमसीडी), डॉ. रविंदर कुमार गोयल (डीजीएचएस), अनियम्मा रेजी (एमएएमसी), बिस्वजीत दास (डीटीसी), राजेश कुमार (शिक्षा विभाग), डॉ. नवीन राम (बीएसएफ), डॉ विजय सिंह राजन (बीएसएफ) और अरुण सूद (डीएचएस) शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन कर्मचारियों की ईमानदारी और सेवा दिल्ली के इतिहास के सुनहरे पन्नों में दर्ज रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें