फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19 : ड्यूटी पर जान गंवाने वाले सरकारी कर्मियों को मिलेंगे एक-एक करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली सरकार की ओर से जल्द ही 10 कर्मियों के परिजनों को दी जाएगी राशि
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी निभाते हुए जान गंवाने वाले सरकारी कर्मचारियों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। इस पहल के तहत जल्द ही 10 परिवारों को राशि दी जाएगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन कर्मवीरों का बलिदान दिल्ली के इतिहास में अमर रहेगा। इनकी निस्वार्थ सेवा हमारी प्रेरणा है। कोरोना काल में डॉक्टर, नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ, सफाई कर्मी, शिक्षक और अन्य अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों ने जान जोखिम में डालकर जनता की सेवा की। जब महामारी के भय से दुनिया ठहर गई थी तब इन कर्मचारियों ने स्वास्थ्य, स्वच्छता और आवश्यक सेवाएं सुनिश्चित कीं। इनकी सेवाओं को सम्मान देने के लिए सरकार ने 2020-21 में ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले कर्मचारियों की लंबित अनुग्रह राशि को स्वीकृत कर तत्काल वितरण का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने पिछली सरकार पर प्रक्रियागत देरी और प्रचार पर ध्यान देने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने प्रक्रियाओं को सरल और मानवीय बनाया है। इसके लिए एक ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स का गठन किया गया है जिसमें कैबिनेट मंत्री आशीष सूद, कपिल मिश्रा, डॉ. पंकज कुमार सिंह, डिविजनल कमिश्नर नीरज सेमवाल और डीएम अमोल श्रीवास्तव शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें