फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालाबाजारी: ऑक्सीजन व कोरोना की दवाइयों के बाद अब ब्लैक फंगस के लिए फोसम-300 की किल्लत

Sat, 15 May 2021 10:08 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

गौतमबुद्ध नगर में ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या बेहद कम है लेकिन इसके बावजूद जिस तरह से इस समय बाजार में इसकी दवा की कमी है वह बेहद चिंताजनक है...
विज्ञापन
ब्लैक फंगस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा में फेबीफ्लू, मेडरोल, रेमडेसिविर, टोक्लीजूमैब के बाद में अब ब्लैक फंगस (म्यूकोरमायकोसिस) को ठीक करने के लिए उपयोग में आने वाला इंजेक्शन फोसम-300 की बाजार में कमी हो गई है। गिने-चुने मरीज होने के बाद भी इंजेक्शन के बाजार से गायब होने से अंदेशा है कि इसकी कालाबाजारी हो रही है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया है कि सीएमओ कार्यालय से संपर्क करने पर जरूरतमंदों को कंपनियों से बात करके दवा दिलवाई जाएगी। जिले में ब्लैक फंगस के 5 से 7 मरीज पाए गए हैं, लेकिन इनके लिए भी इंजेक्शन नहीं मिल पा रही है।

बीमारी की आहट पर ही बहुत से लोग परेशान होकर दवाइयां या इंजेक्शन लेने लगते हैं। इससे बाजारों में कमी हो जाती है। दवा की दुकानों पर फोसम-300 इंजेक्शन की भी कमी है। ऐसे इंजेक्शन कुछ बड़े मेडिकल स्टोरों पर सीमित मात्रा में होती है। अनुमान है कि सप्ताह भर में यह उपलब्ध होगी। - रिंकज शर्मा, सचिव, मेडिकल स्टोर एसोसिएशन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें