फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दम्पति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुन्हाना। पुन्हाना-जमालगढ़ मार्ग पर लुहिंगाकलां मोड़ के समीप सड़क हादसे में दंपती की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में ट्राला ने बाइक को टक्कर मारी, जिससे हनीफ ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि उसकी पत्नी असगरी की नूंह के शहीद हसन खां मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर ट्रॉला को कब्जे में ले लिया है और चालक घटना के बाद फरार बताया जा रहा है। हादसा बृहस्पतिवार की सुबह करीब 9 बजे का बताया जा रहा है। दोनों शवों अलग-अलग अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन

मृतक के परिजन ताहिर हुसैन ने बताया कि मृतक हनीफ पुत्र महताब उम्र 65 साल, असगरी पत्नी हनीफ उम्र 60 करीब निवासी गांव थलचाना राजस्थान अपनी मोटरसाइकिल से हरियाणा के भादस गांव अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे। जैसे ही उनकी मोटरसाइकिल पुन्हान-जमालगढ़ मार्ग पर लुहिंगाकलां मोड़ के समीप पहुंची तो सामने तेज रफ्तार से आ रहे ट्राला ने मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मोटरसाइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हनीफ की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी असगरी की नूंह के शहीद हसन खां मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई।
88
मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने महिला का पोस्टमार्टम करने से किया इंकार
मृतक के बेटे अब्बास ने बताया कि पुन्हाना पुलिस मृतक हनीफ के शव को मांडीखेडा के अल-आफिया अस्पताल भेज दिया लेकिन पुलिस ने शवों के कागजात बनाने में काफी देर कर दी। उन्होंने बताया कि हनीफ का तो मांडीखेडा अस्पताल में पोस्टमार्टम कर दिया गया लेकिन मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने शाम चार बजे के बाद पोस्टमार्टम करने से साफ मना कर दिया। उन्होंने कहा ये सब पुलिस की लापरवाही के कारण हुआ है। गांव के अंदर दोनों मृतकों की कब्र खोदी जा चुकी थी। ऐसे में परिवार वालों को नई मुसीबत खड़ी हो गई। उनका कहना है कि जब हादसा सुबह 9 बजे से पहले हुआ था तो पुलिस को जल्द ही कागज तैयार करने चाहिये थे लेकिन पुलिस ने इसमें लापरवाही बरती है।
विज्ञापन

विधायक आफताब अहमद के दखल के बाद हो सका पोस्टमार्टम
मृतक के बेटे अब्बास ने बताया कि जब शहीद हसन खां मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने मृतक असगरी का 4 बजे के बाद पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया तो उन्होंने इसकी फोन पर शिकायत कांग्रेस विधायक आफताब अहमद और एसपी वरूण सिंगला से की। विधायक आफताब अहमद के दखल के बाद भी मृतक असगरी को पोस्टमार्टम नूंह के सिविल अस्पताल में कराया जा रहा है। मृतक के परिजनों ने इसके लिए विधायक आफताब अहमद और एसपी मेवात का धन्यवाद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें