फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सफदरजंग में कैंसर की स्क्रीनिंग के लिए काउंटर शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
ओपीडी में आने वाले मरीजों की होगी जांच, अन्य टेस्ट भी हो सकेंगे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
सफदरजंग अस्पताल में उपचार करवाने आ रहे मरीज कैंसर को लेकर स्क्रीनिंग करवा सकेंगे। मरीजों की सुविधा के लिए अस्पताल की ओपीडी परिसर में स्क्रीनिंग काउंटर खोला गया है। यहां अन्य आवश्यक जांच भी कराई जा सकेगी। सफदरजंग की ओपीडी में देशभर से में प्रति दिन करीब दस हजार मरीज आते हैं।
विज्ञापन

विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर सफदरजंग अस्पताल में शनिवार को कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर कैंसर से जंग जीत चुके मरीजों ने अनुभव साझा किए। साथ ही, कार्यक्रम में आए अन्य मरीजों को बताया कि यदि आप में कैंसर का पता चलता है तो डरने की जरूरत नहीं। इसका उपचार संभव है, यदि खुद को मजबूत रखकर इलाज करवाते हैं तो जल्द ठीक हो सकते हैं। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बीएल शेरवाल ने बताया कि अस्पताल में कैंसर की जागरूकता के लिए 8 फरवरी तक जागरूकता अभियान चलेगा। कैंसर के मरीजों के लिए अस्पताल में सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। हम उम्मीद कर रहे हैं कि महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए बड़े स्तर पर वैक्सीनेशन ड्राइव शुरू किया जाएगा। वहीं, इस मौके पर अस्पताल में मेडिकल ऑन्कोलॉजी के नोडल ऑफिसर डॉ. कौशल कालरा ने बताया कि सफदरजंग में आने वाले मरीज की स्क्रीनिंग के लिए काउंटर खोला जा रहा है। यहां ब्रेस्ट कैंसर सहित अन्य कैंसर के लिए स्क्रीनिंग की जा रही है। यदि किसी मरीज को लगता है कि उन्हें कैंसर हो सकता है, तो वह यहां जांच करवा सकते हैं। यहां स्क्रीनिंग के दौरान बीपी, शुगर सहित अन्य सामान्य व जरूरी जांच भी की जाएंगी। इसके अलावा आठ फरवरी तक चलने वाले अभियान में रोज सुबह मरीजों को कैंसर से बचाव के बारे में जानकारी दी जाएगी। मेडिकल कॉलेज के छात्र व स्टाफ नुक्कड़ नाटक कर कैंसर से बचाव के बारे में बताएंगे। इसके अलावा कैंसर से बचाव के लिए वॉक का भी आयोजन होगा।
विज्ञापन

सीजीएचएस मरीजों के लिए डे केयर सेवा
डॉ. कौशल ने बताया कि सीजीएचएस मरीजों के लिए अस्पताल में डे केयर की सुविधा शुरू हुई है। मरीज यहां पर भर्ती होकर कीमोथेरेपी की सुविधा ले सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें