प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 318 नए संक्रमित मिले हैं। उधर, सक्रिय मामलों की संख्या 2569 हो गई है। चिंता की बात ये है प्रदेश में एक संक्रमण से ग्रसित एक व्यक्ति की मौत भी हुई है।
प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 318 नए संक्रमित मिले हैं। 567 लोगों ने कोरोना को हराने में सफलता भी पाई है। प्रदेश में इस समय सक्रिय मामलों की संख्या 2569 है। चिंता की बात ये है प्रदेश में एक संक्रमण से ग्रसित एक व्यक्ति की मौत भी हुई है। स्वास्थ्य विभाग लगातार सभी लोगों से सावधानी बरतने और टीका लगवाने की अपील कर रहा है।
विज्ञापन
संक्रमण के मामले में राजधानी लखनऊ पहले स्थान पर है, जबकि नोएडा दूसरे स्थान पर है। नोएडा में 55 संक्रमित हैं, वहीं लखनऊ में 57 संक्रमित मिले हैं। लखनऊ में सक्रिय मामलों की संख्या 643 हो गई है।