फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा में कोरोना: संक्रमण ने बढ़ाई चिंता, दो महीने बाद दो सोसायटी से मिले चार-चार कोविड मरीज

Sat, 14 Aug 2021 01:20 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा

सार

नोएडा की दो सोसायटियों में बीते 15 दिनों में चार-चार कोरोना मरीजों के मिलने से लोगों की चिंता बढ़ गई है।  यहां से आखिरी कोरोना पॉजिटिव मरीज दो महीने पहले मिले थे। इसके बाद अचानक मरीजों के मिलने का सिलसिला शुरू होने से लोग सहम गए हैं।
 
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण नोएडा में एक बार फिर चिंता का विषय बनता जा रहा है। नोएडा की दो सोसायटियों में बीते 15 दिनों में चार-चार कोरोना मरीजों के मिलने से लोगों की चिंता बढ़ गई है। इन सोसायटियों में कोरोना मरीजों का मिलना इसलिए गंभीरता का विषय है क्योंकि दो महीने पहले ये कोरोना मुक्त हो चुके थे। यहां से आखिरी कोरोना पॉजिटिव मरीज दो महीने पहले मिले थे। इसके बाद अचानक मरीजों के मिलने का सिलसिला शुरू होने से लोग सहम गए हैं।

विज्ञापन


मुख्य चिकित्साधिकारी के कार्यालय को सूचना मिलने के बाद पूरी सोसायटी को सैनिटाइज करवाया गया। रेजीडेंट वेलफेयर असोसिएशन को दोनों सोसायटियों पर नजर रखने और स्वास्थ्य विभाग को बराबर सूचना देने के लिए कहा गया है।

सेक्टर 93ए स्थित एल्डेको यूटोपिया सोसायटी के अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन के पीके मिश्रा ने बताया कि वहां 15 दिन पहले एक ही परिवार के चार सदस्य पॉजिटिव पाए गए थे। इनमें से एक सदस्य कहीं बाहर यात्रा पर गया हुआ था और घर आने के बाद वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इसके साथ ही उसके परिवार के तीन और लोग भी संक्रमित हो गए। 
विज्ञापन


वहीं, इसी सप्ताह की शुरूआत में सेक्टर 100 के लोटस बॉलवर्ड में चार संक्रमित पाए गए थे जिनमें से तीन एक ही परिवार के थे। इसके बाद सोसायटी की बिल्डिंगों और सार्वजनिक स्थानों को सैनिटाइज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें