फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से 4 लोगों की मौत, 23 नए संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। जिले में कोरोना से मौतें थम नहीं रही हैं। मेवात में सोमवार को कोरोना से चार लोगों की मौत हो गई। इनमें इंडरी खंड के भिरावटी निवासी 24 वर्षीय युवक, भादस गांव से 50 वर्षीय व्यक्ति, नूंह के वार्ड नंबर 10 निवासी 47 वर्षीय महिला और नूंह के बीवां गांव निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। वहीं, 23 नए संक्रमित मिले। नूंह में 6, इंडरी में 1, तावडू में 7, नगीना में 4 और फिरोजपुर झिरका में 5 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। हालांकि, 23 लोग स्वस्थ भी हुए।
विज्ञापन

अब जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 202 है। जिले में अभी 2463 लोगों की रिपोर्ट आनी शेष है। अभी भी जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा हर दिन लगभग 800 मरीजों की कोरोना जांच की जा रही है। जिले में अब तक कोरोना के 4764 मामले सामने आए हैं। इनमें से 4472 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं, कोरोना से जिले में अब तक 90 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में अब तक 101434 लोगों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है। इनमें से 80459 लोगों ने अपनी निगरानी अवधि पूरी कर ली है। शेष 21575 लोग अंडर सर्विलांस हैं। अब तक 257730 लोगों के सैंपल लैब में भेजे जा चुके हैं, जिनमें से 249578 की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें