फेज-2 थाना क्षेत्र के ककराला गांव की घटना, शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस ने शुरू की जांच
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। फेज-2 थाना क्षेत्र के ककराला गांव में बकरी को छूने पर दो पक्ष भिड़ गए। आरोप है कि बकरी के मालिक ने बकरी छूने वाली महिला का सिर फोड़ दिया। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मूल रूप से बलिया के टुटवारी गांव की मीरा देवी परिवार से साथ नोएडा के ककराला गांव में रहती हैं। उनके घर में सुनीता नाम की महिला किराये पर रहती है। पुलिस को दी गई शिकायत में मीरा ने बताया कि उन्होंने सुनीता के बेटे की बकरी को छू लिया था। इसको लेकर सुनीता के लड़के दीपक ने नाराजगी जताई। चोरी का आरोप लगाते हुए अभद्रता की। इसका विरोध करने पर मारपीट की और सिर फोड़ दिया। इसके बाद पीड़िता ने मेडिकल करवाकर पुलिस से शिकायत की। थाना प्रभारी विन्ध्याचल तिवारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।