फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गलियों भरा है पानी, अधिकारी नहीं कर रहे समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर के गांव दलेलगढ़ के निवासियों ने की लाइब्रेरी और खेल मैदान की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। दलेलगढ़ गांव के ग्रामीणों ने शनिवार को संवाद कार्यक्रम में समस्याओं से अवगत कराया। ग्रामीणों का कहना है कि डालेश्वर मंदिर वाली सड़क बदहाल है। गांव की गलियों में पानी भरा रहता है। मामले में अधिकारियों और जनसेवकों से शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि बारिश के दिनों में तो हाल और भी बदतर हो जाता है। 2012 के बाद से गांव में सड़क नहीं बनी है। गांव में लाइब्रेरी व खेल के मैदान की लंबे समय से मांग की जा रही है लेकिन उस पर ध्यान ही नहीं दिया गया। गांव में पशुचर जमीन लगातार कम होती जा रही है, इसके चलते पशु खेतों में घुस जाते हैं।
विज्ञापन


हतेवा गांव की ओर जाने वाला मार्ग भी जर्जर हो गया है। -श्रीपाल भाटी
नाले वाली रोड जर्जर हो गई है। इसमें बड़े-बड़े गड्ढे हैं। -अमर सिंह
गलियों में पानी भरा रहता है। सीवरेज लाइन खराब है। -कृष्णकांत शर्मा
पशुचर भूमि कम हो रही है। पशु फसलों को उजाड़ देते हैं। -अमित भाटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें