फूलबाग मे नाली ओवर फ्लो होने से विद्यालय परिसर में जा रहा गंदा पानी। संवाद
- फोटो : बहराइच के गेंदघर मैदान में स्वेदशी मेला में लाभार्थी को चेक देते मुख्य अतिथि।
गोपीगंज। जिले में संचारी रोग नियंत्रण अभियान चल रहा हैद्ध शहर से लेकर ग्रामीण अंचल तक संक्रामक बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। वहीं गोपीगंज नगर के ज्ञानपुर रोड पर फूलबाग के पास एक निजी स्कूल परिसर में नाली का दूषित पानी पहुंच रहा है। इससे स्कूल के करीब 700 बच्चों को संक्रामक बीमारी होने का डर सता रहा है। जिम्मेदार अधिकारी अनभिज्ञ बने हैं। फूलबाग में नाली जाम होने से दुश्वारियां बढ़ गईं हैं। ओवरफ्लो होकर नाली का दूषित पानी सड़क से बहता हुआ स्कूल परिसर में पहुंच रहा है। सारा पानी स्कूल में एक ही स्थान पर एकत्रित हो रहा है।
इससे विद्यालय आने वाले 700 बच्चों सहित अध्यापकों को संक्रामक बीमारियों का डर सताने लगा है। सूचना के बाद भी पालिका प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी अनभिज्ञ बने बैठे हैं। जल निकासी की समुचित व्यवस्था के लिए सड़क के किनारे नाली निर्माण कराया गया है। निर्माण के दौरान मानक को लेकर अनियमितता बरती गई। नाली का लेबल सही न होने से पानी पास नहीं होता है।
इसके कारण नाली ओवरफ्लो होने पर पानी सड़क पर फैलने लगता है। पानी विद्यालय में चला जाता हैं। ईओ रामबदन यादव ने बताया कि यह समस्या संज्ञान में नहीं है। एक दो दिन में मौके पर कर्मचारी भेजकर समस्या का समाधान कराया जाएगा। संवाद