फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चार मूर्ति चौक अंडरपास के ऊपर की सड़क का निर्माण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
- प्राधिकरण सीईओ के निरीक्षण के बाद प्राधिकरण ने काम किया तेज
विज्ञापन

-नोएडा से ग्रेनो की तरफ ट्रैफिक के जाने के लिए खोली जाएगी लेन
फोटो -


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। अंडरपास बनाए जाने के लिए बंद की गई ग्रेनो वेस्ट के गौड़ चौक या चार मूर्ति चौक के ऊपर सड़क बनाने का काम शुरू हो गया है। अंडरपास के सिविल वर्क का काम पूरा होने के बाद यहां ट्रैफिक की आवाजाही शुरू करने के लिए पिछले दिनों सीईओ एनजी रवि कुमार ने खुद निरीक्षण कर निर्देश दिए थे।
अधिकारियों का कहना है कि सड़क दोबारा से बनने के बाद अगले 48 घंटे में नोएडा से ग्रेटर नोएडा की तरफ जाने के लिए वाहन सीधे जा सकेंगे। ग्रेटर नोएडा की तरफ से नोएडा की तरफ जाने के लिए अभी लेन खुलने का इंतजार करना होगा। सड़क बनाने का काम शुरू करा दिया गया है। अभी यहां सड़क को समतल कर उसका बेस तैयार किया जा रहा है। रविवार को इसके ऊपर बिटुमिन की सड़क डालने का काम शुरू करा दिया जाएगा। योजना के मुताबिक अगर काम पूरा हुआ तो सोमवार से यहां ट्रैफिक शुरू किया जा सकता है। अभी जो ट्रैफिक सर्विस लेन से घूमकर आगे की तरफ जाता है। वह सीधे गुजर सकेगा। इससे अभी बने ट्रैफिक जाम के हालात ठीक होंगे। खासतौर पर सुबह और शाम के समय यहां दिक्कत नहीं होगी। ग्रेटर नोएडा से नोएडा की तरफ जाने के लिए अभी अंडरपास के ऊपर सड़क बनाने में समय लगेगा। दूसरी तरफ कुछ काम बाकी होने की वजह से अभी यहां देरी है। अगले महीने की शुरूआत में यहां से भी ट्रैफिक की आवाजाही शुरू करने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
दो दिन पहले सीईओ ने किया था सर्वे
दो दिन पहले ही सीईओ ने यहां काम का निरीक्षण किया था। लोगों की दिक्कत को देखते हुए एक लेन शुरू कराने के निर्देश भी उन्होंने दिए थे। अधिकारियों ने आंशिक रूप से ट्रैफिक खोलने की बात सीईओ को बताई थी। यह भी कहा गया कि अंडरपास को काम पूरी तरह खत्म होने में छह महीने का समय लग जाएगा। इसके बाद अंडरपास से भी वाहनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। सीईओ ने खुद वरिष्ठ प्रबंधक प्रभात शंकर को काम में तेजी लाने के लिए कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें