फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा हैबिटेट सेंटर और गोल्फ कोर्स का अगले माह से शुरू होगा काम

विज्ञापन
विज्ञापन
हैबिटेट सेंटर और गोल्फ कोर्स का निर्माण अगले माह से होगा शुरू
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-94 स्थित नोएडा कन्वेंशन एंड हैबिटेट सेंटर और सेक्टर-151ए स्थित गोल्फ कोर्स का काम अगले माह शुरू हो सकता है। शुक्रवार को समीक्षा बैठक में सीईओ रितु माहेश्वरी ने संबंधित प्रोजेक्टों के दस्तावेज का काम माह के अंत तक पूरा कराने को कहा है। सीईओ ने सभी बड़े प्रोजेक्टों की प्रगति की समीक्षा की। बताया कि हैबिटेट सेंटर के लिए चार कंपनियों ने रुचि दिखाई है। दस्तावेज की जांच की जा रही है। यहां विद्युत कार्यों का भी टेंडर निकाला जाएगा। वहीं, गोल्फ कोर्स के लिए 7 एजेंसियों ने आवेदन किया है। इनकी प्राइस बिड खोल निविदा स्वीकृति की प्रक्रिया होनी है। मंगलवार को विद्युत के टेंडर निकाले जाएंगे। पर्थला चौक पर फ्लाईओवर के लिए फिर से टेंडर निकाला जाएगा।
सेक्टर-145 में सड़क का काम शुरू
नोएडा के नए सेक्टरों 145, 151, 155, 156, 157, 163-166 आदि के विकास की भी समीक्षा की गई। सेक्टर-145 में 5 प्रतिशत आबादी भूखंडों के लिए सड़क का काम शुरू किया गया है। सेक्टर-151 का दिसंबर तक विकास करने को कहा गया। जहां भूमि अधिग्रहण में बाधा आ रही है। वहां जिला प्रशासन से तालमेल बैठाना है।
विज्ञापन

प्रवेश द्वार का सौंदर्यीकरण हो रहा
डीएनडी के प्रवेशद्वार का सौंदर्यीकरण शुरू कर दिया गया है। वहीं, सेक्टर-123 गेट, सेक्टर-157 और 159 के बीच प्रस्तावित प्रवेश द्वार व एक्सप्रेसवे पर प्रस्तावित प्रवेश द्वार का टेंडर 25 अक्तूबर तक निकाला जाएगा। सेक्टर-15ए में लाइट एंड साउंड लेजर शो का 85 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। इसके अलावा जगह-जगह फाउंटेन और रंग-बिरंगी लाइटें लगाई जाएंगी।
पाइपलाइन बन रही बाधा
चिल्ला एलिवेटेड रोड की परियोजना के दौरान नीचे गेल इंडिया की गैस पाइपलाइन बाधा बन रही है। यहां बेहद सावधानी से काम करना पड़ रहा है। हालांकि, अगाहपुर एलिवेटेड और चिल्ला एलिवेटेड रोड का काम तेजी से चल रहा है। चिल्ला के 451 और अगाहपुर के 938 पाइलिंग का काम पूरा हो चुका है।
सेक्टर-18 में बनेगा ओपन एम्फीथियेटर
सेक्टर-18 में 175 दर्शकों की क्षमता का ओपन एम्फीथियेटर बनाया जाएगा। इसकी लागत 1.49 करोड़ आएगी। यहां आउटडोर डिस्प्ले बनाने में 5.9 करोड़ खर्च होंगे। इसका टेंडर 25 अक्तूबर तक निकाला जाएगा। वहीं, सेक्टर-18 को चरणबद्ध तरीके से व्हीकल फ्री जोन बनाया जाएगा। इसकी शुरुआत सावित्री मार्केट से की जाएगी।
सेक्टर-71 अंडरपास का 80 प्रतिशत काम पूरा
सेक्टर-71 अंडरपास का 80 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। इसके अलावा एक्सप्रेसवे पर जीरो माइल से 2.36 किलोमीटर, 19.4 किलोमीटर, 10.3 किलोमीटर का काम 12, 30 व 6 प्रतिशत पूरा हो चुका है। 16.4 किलोमीटर पर बनने वाले अंडरपास का टेंडर 28 अक्तूबर तक खुलेगा।
इंडोर स्टेडियम और शूटिंग रेंज संचालन के लिए अलग आवेदन
इंडोर स्टेडियम और शूटिंग रेंज के संचालन के लिए अलग-अलग आवेदन निकाले गए हैं। वहीं, सेक्टर-96 में नोएडा प्राधिकरण के कार्यालय भवन का 60 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। सोलर पावर प्वाइंट के लिए स्थलों का सर्वे कराया जाएगा। संशोधन के बाद दोबारा टेंडर निकलेगा।
पार्किंग में ग्रामीणों को मिलेगी छूट
सेक्टर-5 स्थित हरौला की पार्किंग में ग्रामीणों को छूट देने पर विचार किया जा रहा है। ग्रामीणों ने इसकी मांग की थी। वहीं सेक्टर-3 व 16ए फिल्म सिटी पार्किंग के संचालन के लिए स्टाफ तैनात करना बाकी है।
सड़कों के सुधार लिए होगा संयुक्त अध्ययन
सेंट्रल रोड रिसर्च इंस्टीट्यूट ने एमपी-1, सेक्टर-62-63 के बीच रोड नंबर-6 और डीएससी रोड के कुछ भागों के सुधार के लिए रिपोर्ट दे दी है। रिपोर्ट के आधार पर प्राधिकरण का वर्क सर्किल, नोएडा ट्रैफिक सेल और सीआरआरआई का प्रतिनिधि संयुक्त तौर पर अध्ययन कर एक सप्ताह में रिपोर्ट देंगे।
विज्ञापन

प्रदूषण फैलाने वालों पर लगेगा जुर्माना
ग्रेप लागू होने के बाद प्राधिकरण ने एहतियाती कदम उठाने को कहा है। इसमें एंटी स्मॉग गन, पानी का छिड़काव, ग्रीन नेट, निर्माण सामग्रियों को ढकने आदि का काम करना है। प्रदूषण फैलाने वालों पर प्राधिकरण जुर्माना करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें