फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण फैलाने पर दो पर 50-50 हजार का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदूषण फैलाने पर दो प्लॉट मालिकों पर 50-50 हजार का जुर्माना
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। प्रदूषण फैलाने पर उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने शुक्रवार को सूरजपुर साइट-सी में दो प्लॉट मालिकों पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। यहां खुले में ही निर्माण सामग्री के अलावा मिट्टी का भंडारण किया गया था। उन पर पानी का छिड़काव भी नहीं किया जा रहा था। बोर्ड की ग्रेटर नोएडा की क्षेत्रीय अधिकारी डा. अर्चना द्विवेदी ने सिटी मजिस्ट्रेट को पत्र भेजकर जुर्माने की संस्तुति की है। उन्होंने बताया कि एनजीटी के आदेशों और ग्रेप के नियमों का पालन कराने के लिए अधिकारियों ने निरीक्षण किया था। साइट सी में प्लॉट संख्या एफ 78 और डी-24 में निर्माण कार्य चल रहा था। परिसर के बाहर रोड पर ही निर्माण सामग्री और मिट्टी रखने से प्रदूषण फैल रहा था। वाहनों को भी आनेजाने में दिक्कत हो रही थी। वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए पानी का छिड़काव और अन्य व्यवस्था भी नहीं की गई थी। दोनों ही प्लाटों पर एनजीटी के आदेशों का उल्लंघन पाया गया। उन्होंने बताया कि टीम क्षेत्र में हर रोज भ्रमण करेगी। जहां भी उल्लंघन मिलेगा वहां कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें