ग्रेटर नोएडा (संवाद)। दादरी तिराहे से आरओवी तक सीसी रोड का निर्माण बुधवार से शुरू हुआ है। करीब पचास मीटर लंबी एक लेन की सड़क बनाई गई। निर्माण शुरू होने पर दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया और ठेकेदार को बेहतर गुणवत्ता रखने की हिदायत दी। तेजपाल ने बताया कि दादरी तिराहे से आरओवी के बीच ढाई किलोमीटर सड़क का निर्माण ग्रेनो प्राधिकरण के द्वारा कराया जा रहा है। निर्माण में करीब 18 करोड़ रुपये की लागत आएगी। लंबे समय से दादरी के लोग सड़क के निर्माण कराने की मांग कर रहे थे।
सड़क निर्माण के चलते एक लेन से निकाले जा रहे वाहन
दादरी के रेलवे रोड के निर्माण के चलते दादरी की ओर से ग्रेटर नोएडा जाने वाले साइड की एक लेन को बंद करके उसका निर्माण शुरू कर दिया है। दूसरी लेन से वाहनों को निकाला जा रहा है। धीमी गति से वाहनों के निकलने के चलते पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रहती है।