फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: वार्ड-12 के उपचुनाव के लिए तीन प्रत्याशियों ने कराया नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी। जेवर नगर पंचायत में होने वाले उप चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को तीन प्रत्याशियों ने अपना नामांकन कराया है। तीनों प्रत्याशी अपने प्रस्तावकों के साथ जेवर तहसील स्थिति चुनाव कार्यालय पहुंचे और नामांकन पत्र जमा कराए। अब इनके दस्तावेजों की जांच की जाएगी और वैध प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी। नगर पंचायत के वार्ड 12 में पद खाली होने पर जेवर में उप चुनाव होने हैं। नामांकन के आखिरी दिन 16 अप्रैल को क्षेत्र के देवेश गोयल, पराग और मोहित ने सभासद पद के लिए दावेदारी करते हुए नामांकन कराया है। चुनाव अधिकारियों ने बताया कि अब 18 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच करके वैध प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। 20 अप्रैल को सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक नामांकन वापस लिया जा सकेगा। 21 अप्रैल को प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह बांटे जाएंगे। 5 मई को सुबह 7 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें