फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: नोएडा को हेलीकॉप्टर से सैनिटाइज करने की मांग, कांग्रेस नेता दिनेश अवाना बोले-खुद के पैसे से कराऊंगा

Wed, 26 May 2021 10:42 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य एडवोकेट दिनेश अवाना ने खुद के खर्च पर पूरे नोएडा को हेलीकॉप्टर से सैनिटाइज करने की बात कही है। उन्होंने जिला प्रशासन से अनुमति मांगी है। इसके लिए सिटी मजिस्ट्रेट को प्रार्थना पत्र दिया है।
विज्ञापन


दिनेश ने बताया कि बीमारी दिन पर दिन बढ़ रही है। उत्तर प्रदेश सरकार ने नोएडा को ‘दुधारू गाय’ समझ रखा है जिसकी सरकार आई उसने नोएडा का दोहन किया। 

जबकि नोएडा के लोगों के लिए चिकित्सा सुविधाओं का हमेशा अभाव रहा। नोएडा के निजी अस्पतालों ने भी लूट मचा रखी है। कोरोना बीमारी से कम लोगों की जान सरकारी लापरवाही से ज्यादा गई। 

समय से लोगों को ऑक्सीजन तक नहीं मिली। अपने प्रार्थना पत्र में कांग्रेस नेता ने स्पष्ट किया है कि वह सरकार व अधिकारियों से जनहित के कार्य के लिए अनुमति चाहते हैं। हेलीकॉप्टर से नोएडा को सैनिटाइज कराकर वह लोगों की जान बचाना चाहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें