फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 4.72 फीसदी लोगों ने ही कराया टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
यूनुस अल्वी
विज्ञापन

पुन्हाना। प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार लोगों को कोरोना के टीकाकरण के लिए जागरूक किया जा रहा है। फिर भी लोग वैक्सीन लगवाने के प्रति गंभीर नहीं दिख रहे हैं। धार्मिक गुरुओं और पंचायत प्रतिनिधियों की अपील के बाद भी नूंह जिले में अब तक 4.72 फीसदी ही टीकाकरण हुआ है। जबकि, जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीकाकरण शिविर भी लगाए जा रहे है। पांच दिन पहले ही पिनगंवा कस्बे में पंचों, सरपंचों, नंबरदारों के लिए टीकाकरण शिविर लगाया गया था, ताकि ग्रामीण में टीकाकरण में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। वहीं, लोगों का कहना है कि अफवाहों के कारण मेवात के लोग वैक्सीन लगवाने से बच रहे हैं।
नूंह जिले की आबादी करीब 15 लाख 50 हजार है। जिले में बुधवार तक केवल 73274 लोगों ने वैक्सीन लगवाई है। इनमें से काफी लोग अन्य जिलों के भी हैं। जिले में बुधवार तक करीब 4.72 फीसदी लोगों ने ही कोरोना के टीके लगवाए हैं। जिला उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा का कहना है कि जिले में अब तक केवल 4.72 फीसदी लोगों को ही कोरोना के टीके लगे हैं। मेवात में सभी फ्रंटलाइन वर्करों को कोरोना की टीके लग चुके हैं। अब तक इसके दुष्प्रभाव का एक भी मामला सामने नहीं आया है। लोग बहकावे में आकर टीके लगवाने से बच रहे हैं। उपायुक्त ने कहा कि फ्रंटलाइन वर्करों के बाद अब गांव के सरपंचों और नंबरदारों को वैक्सीन लगाई जा रही है। ताकि, लोगों का भ्रम दूर किया जा सके। उपायुक्त ने बताया कि जिले में बुधवार को 954 लोगों ने कोरोना की वैक्सीन लगवाई हैं। जिले में टीकाकरण के लिए cowin.gov.in पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। इसके लिए लाभार्थियों का आधार कार्ड एवं मोबाइल नंबर अनिवार्य है। टीकाकरण केंद्रों की जानकारी के लिए स्वास्थ्य विभाग के हेल्पलाइन नंबर 7082626686 पर भी संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नूंह, पुन्हाना, तावडू, फिरोजपुर झिरका, सिविल अस्पताल मांडीखेड़ा और नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन टीकाकरण किया जा रहा है। सरकारी स्थानों में टीकाकरण मुफ्त है। संवाद
विज्ञापन

संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीन जरूरी
हरियाणा नंबरदार एसोसिएशन के प्रधान नूरदीन और गांव तेड़ के सरपंच कल्लू का कहना है कि उन्होंने पांच दिन पहले ही वैक्सीन लगवाई है। वे गांव के अन्य लोगों को भी टीका लगवाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। क्योंकि, कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीका लगवाना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन

टीके लगवाने के लिए आगे आएं
जमीयत उलमा हिंद के अध्यक्ष मौलाना याहया करीमी और मुफ्ती जाहिद हुसैन का कहना है कि उन्होंने वैक्सीन की दोनों डोज लगवा ली हैं। यह पूरी तरह सुरक्षित है। इस्लाम धर्म में साफ कहा गया है कि लोगों को अपनी जान माल की सुरक्षा करना पहला कर्तव्य है। इसलिए टीके लगवाने के लिए सभी लोग आगे आएं। उन्होंने कहा कि लोगों ने पहले भी चेचक और पोलियो से बचाव के लिए टीके लगवाए हैं। इस कारण ही देश से पोलियो पूरी तरह समाप्त हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें