फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कांग्रेस ने किया 38 मंडल कमेटियों का गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
-बिसरख स्थित जिला कार्यालय पर हुई संगठन सृजन अभियान की समीक्षा बैठक
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बिसरख स्थित कांग्रेस के जिला कार्यालय पर रविवार संगठन सृजन अभियान की समीक्षा बैठक हुई। जिलाध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने समीक्षा की पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से कहा कि पिछले तीन माह के दौरान पार्टी के कार्यकर्ता गांव गांव जाकर पुराने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जैसे पार्टी के नेता राहुल गांधी केंद्र सरकार की किसान विरोधी, नौजवान विरोधी और संविधान विरोधी नीति का विरोध संसद समेत अन्य मंचों पर कर रहे हैं। वैसे ही जिले की समस्याओं की मुख्य वजह वर्तमान भाजपा सरकार है। इसका पुरजोर किया जाएगा। जब तक सशक्त संगठन, नए लोगों का जुड़ाव, मिशन से बूथ तक के व्यक्ति को नहीं जोड़ेंगे, तब तक संगठन सृजन सफल नहीं हो सकता है। ब्लॉक मंडल और बूथ की कमेटियां जल्दी से जल्दी तैयार कर मैदान में उतरना होगा। उनकी पहली परीक्षा जनपद में कुछ हिस्सों में होने वाले पंचायत चुनाव होंगे। उन्होंने बताया कि ब्लॉक बिसरख में पूर्व विधायक विजयपाल मंडल, प्रधान मानसिंह मंडल, राजेश पायलट मंडल, हिंडन मंडल, दादी सत्ती मंडल, समेत 13 मंडल गठित किए गए है। दनकौर ब्लॉक में 9, दादरी ब्लॉक में 8 और जेवर ब्लॉक में 8 मंडल गठित किए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्र में कुल 38 मंडल गठित हो चुके है। जबकि नगरीय क्षेत्र में गठन की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें