फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एनएससी में निवेश का बढ़ता भरोसा, 2947 लोगों ने किया आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
निवेश की कोई अधिकतम सीमा नहीं, सरकारी सुरक्षा से है जुड़ी है योजना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नोएडा। डाक विभाग की नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट योजना में लोगों की रुचि लगातार बढ़ रही है। जिले में 1 अप्रैल से नवंबर 2025 तक कुल 2947 लोगों ने एनएससी में निवेश के लिए आवेदन किया है। प्रवर डाक अधीक्षक भूर सिंह मीणा ने बताया कि पोस्ट ऑफिस में सुरक्षित निवेश योजनाओं को लेकर लोगों में बढ़ती जागरूकता सकारात्मक संकेत है। उन्होंने कहा कि एनएससी की गारंटीड रिटर्न और टैक्स बेनिफिट के कारण लोग इसे भरोसेमंद निवेश विकल्प के रूप में देख रहे हैं।



नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट पोस्ट ऑफिस की एक प्रमुख बचत योजना है। इसमें 1,000 रुपये के गुणक में निवेश किया जा सकता है। इसकी लॉक-इन अवधि 5 वर्ष होती है। योजना में 1.5 लाख रुपये तक के निवेश पर आयकर की धारा 80सी के तहत छूट मिलती है। वर्तमान में इस पर 7.7 प्रतिशत वार्षिक ब्याज मिलता है, जो चक्रवृद्धि रूप में बढ़ता है। योजना की सबसे खास बात यह है कि इसमें निवेश की कोई अधिकतम सीमा नहीं है और यह पूरी तरह सरकारी सुरक्षा से जुड़ी है।
विज्ञापन




इन दस्तावेजों के साथ, कौन कर सकता है आवेदन

आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर आईडी जैसे पहचान पत्र, निवास प्रमाण–आधार, बिजली बिल या पासपोर्ट, पासपोर्ट साइज फोटो। यदि खाता नाबालिग के नाम पर खोला जा रहा है तो जन्म प्रमाण पत्र भी आवश्यक है। कोई भी भारतीय नागरिक, 10 वर्ष से अधिक आयु के नाबालिग (अभिभावक के साथ) तथा अधिकतम तीन वयस्कों का संयुक्त खाता एनएससी में खोला जा सकता है। वहीं एनआरआई, कंपनियां, ट्रस्ट और एचयूएफ इसके लिए पात्र नहीं हैं।
विज्ञापन




जिले में लगातार बढ़ती संख्या बताती है कि लोग सुरक्षित और टैक्स-फ्री रिटर्न वाली योजनाओं की ओर तेजी से आकर्षित हो रहे हैं। हम लोगों को जागरूक करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं- भूर सिंह मीणा, प्रवर डाक अधीक्षक


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें