फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भंगेल एलिवेटेड रोड का काम जल्द से जल्द पूरा करें : मुख्य सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ मुख्य सचिव ने की कार्यों की समीक्षा
विज्ञापन

ऑनलाइन माध्यम से अधिकारियों से जुड़े

नोएडा। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव और नोएडा-ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के चेयरमैन मनोज कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को भंगेल एलिवेटेड रोड के कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के बाद उन्होंने परियोजना का काम जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्हाेंने तय समय तक इसका काम पूरा करने को कहा। इससे पहले वह चिल्ला एलिवेटेड रोड की समीक्षा कर चुके हैं।उन्होंने नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक में कार्य की प्रगति रिपोर्ट जानी। इसके अलावा उन्होंने इस कार्य में आ रही बाधाओं की भी जानकारी ली।
विज्ञापन

उनको बताया गया कि अब तक 88 प्रतिशत काम हो चुका है और इसकी डेडलाइन 31 दिसंबर, 2024 है। हालांकि सूत्रों की मानें तो इसका काम फरवरी-मार्च तक पूरा हो पाएगा। समीक्षा के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि इस काम के लिए मजदूरों की संख्या को बढ़ाना चाहिए। साथ ही बीम लांचिंग के लिए दो टीमों का गठन करते हुए काम कराएं। उन्होंने बरौला और भंगेल के पास जंक्शन नंबर-10, 11 और 12 के अलावा डीएससी रोड पर सेक्टर-42, 48, 49, 47, 101 और 107 पर हालिया रिपोर्ट मांगी। उन्होंने 5.5 किलोमीटर लंबे और 6 लेन के एलिवेटेड रोड का काम तेजी से कराने को लेकर दूसरे अन्य निर्देश भी दिए।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें