फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मंझावली पुल की सड़क के लिए 26 किसानों को बांटा मुआवजा

विज्ञापन
विज्ञापन
-यमुना प्राधिकरण की बैठक में मंत्री नंद गोपाल नंदी के समक्ष मंझावली पुल की सड़क निर्माण की समीक्षा
विज्ञापन

-भू अधिग्रहण के बाद पीडब्ल्यूडी पांच किलोमीटर लंबी सड़क बनाएगी
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। गौतमबुद्ध नगर को सीधे फरीदाबाद से जोड़ने के लिए बने मंझावली पुल के संबद्ध मार्ग को बनाने के लिए यमुना प्राधिकरण कार्यालय में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने अधिकारियों से रिपोर्ट ली। बैठक में बताया गया कि अब तक 26 किसानों को भूमि का मुआवजा दिया जा चुका है। भूमि मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग पांच किलोमीटर संबद्ध मार्ग को पूरा करेगा।
गौतमबुद्ध नगर से हरियाणा के फरीदाबाद को जोड़ने के लिए फरीदाबाद के मंझावली गांव से 700 मीटर पुल का निर्माण वर्ष 2023 में हो गया था। इसके बाद फरीदाबाद की ओर करीब 23 किलोमीटर के संबद्ध मार्ग का कार्य वर्ष 2025 अप्रैल में पूरा हुआ है। मंझावली पुल यमुना सिटी के दनकौर क्षेत्र में मिल रहा है। मंझावली पुल जहां अभी उतर रहा है, यहां से गौतमबुद्ध नगर के दनकौर क्षेत्र के अट्टा गुजरान गांव में यमुना एक्सप्रेस-वे की सर्विस रोड तक पांच किलोमीटर की रोड बनाई जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि शासन से आदेश आने के बाद किसानों से सहमति के आधार पर सीधे भूमि खरीद की प्रक्रिया यमुना प्राधिकरण कर रहा है। अधिकारियों के अनुसार 3728 रुपये प्रति वर्गमीटर की दर से करीब 6.88 हैक्टेयर भूमि की खरीद की जानी है। इस पांच किलोमीटर रोड के लिए 120 किसानों की भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है। अभी तक 26 किसानों को मुआवजे की फाइल पास हो गई है। इसके अलावा 26 किसानों की फाइल जल्द ही पास होने के बाद किसानों को मुआवजा दिया जाएगा। इसके अलावा अन्य किसानों से सहमति के आधार पर सीधे भूमि खरीद की जानी है। बैठक में यमुना प्राधिकरण के सीईओ आरके सिंह और जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें