फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डीएमसी में अनियमितता की जांच के लिए समिति गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
विभाग ने जारी किया आदेश, 15 जुलाई तक सौंपनी होगी रिपोर्ट
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली।
दिल्ली मेडिकल काउंसिल (डीएमसी) के भंग होने के बाद दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने तत्कालीन पदाधिकारियों पर लगे कथित आरोप और शिकायतों की जांच के लिए समिति का दोबारा से गठन किया है। इसे लेकर विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन


विभाग ने मामले की जांच के लिए पांच सदस्यों की समिति का गठन किया है। समिति का अध्यक्ष बाबू जगजीवन राम मेमोरियल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दिग्बिजॉय दत्ता को नियुक्त किया है। यह समिति तत्कालीन अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और कार्यवाहक रजिस्ट्रार के ऊपर लगे अनियमितता के आरोप की जांच करेगी। समिति को 15 जुलाई तक रिपोर्ट सौंपनी होगी। पिछले माह उपराज्यपाल ने डीएमसी को भंग करने व दो माह में नए सिरे से डीएमसी के गठन के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें