फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डीयू में शिक्षकों के वरिष्ठता क्रम तय करने के लिए कमेटी गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
-डीन ऑफ कॉलेजेज को बनाया गया है कमेटी का चेयरपर्सन
विज्ञापन


-मसले को लेकर कॉलेज के शिक्षकों में बढ़ रहा था असंतोष

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के विभागों व उससे संबद्ध कॉलेजों के शिक्षकों के वरिष्ठता क्रम को लेकर एक कमेटी का गठन किया गया है। कुलपति के निर्देश पर कुलसचिव ने यह कमेटी गठित की है। डीन ऑफ कॉलेजिज को कमेटी का चेयरपर्सन बनाया गया है। इसके अलावा डीयू दक्षिणी परिसर निदेशक प्रो. श्रीप्रकाश सिंह, हंसराज कॉलेज की प्रिंसिपल प्रो. रमा, शहीद भगत सिंह कॉलेज प्राचार्य प्रो. अरुण कुमार अत्री, रामजस कॉलेज प्राचार्य प्रो. अजय अरोड़ा को सदस्य सचिव बनाया गया है।

यह कमेटी हाल ही में सहायक प्रोफेसर के पदों पर हुई लगभग 4600 स्थाई नियुक्तियों के बाद कॉलेजों में वरिष्ठता क्रम को लेकर चल रहे विवाद का निपटारा करेगी। हाल ही में संपन्न प्रक्रिया में एससी, एसटी व ओबीसी के शिक्षकों को जहां बैकलॉग व शार्टफल के पदों को भरने के बाद सीनियर माना जाना चाहिए था, कॉलेज उन्हें जूनियर बना रहे थे। ऐसे में शिक्षकों की वरिष्ठता सूची कैसे बनायी जाए, इसके लिए कमेटी गठित की गई है। यह अपनी रिपोर्ट 31 जुलाई 2024 तक देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोरम ऑफ एकेडमिक्स फॉर सोशल जस्टिस विरोध में आया

वहीं फोरम ऑफ एकेडमिक्स फॉर सोशल जस्टिस के चेयरमैन डॉ. हंसराज सुमन ने इस कमेटी में एससी, एसटी, व ओबीसी कोटे के शिक्षकों को प्रतिनिधित्व न दिए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया है। उन्होंने कमेटी में आरक्षित श्रेणी के सदस्यों को भी रखे जाने की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने कमेटी को कुछ सुझाव भी दिए हैं। जिसमें यह है कि कमेटी जब भी वरिष्ठता सूची तैयार करे तो यह देखें कि रोस्टर में यह पद किस वर्ष आया तथा पद बैकलॉग का है या शॉर्टफाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें