फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मात्र तीसरी व छठी कक्षा के पाठ्यक्रमों में हुआ बदलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
-सीबीएसई ने स्कूलों को स्पष्ट किया, अन्य कक्षाओं का पाठ्यक्रम है यथावत
विज्ञापन


-पुरानी पाठ्य पुस्तकों से ही पढ़ाई होगी बाकी कक्षाओं में

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कहा है कि शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए केवल तीसरी व छठी कक्षा के पाठ्यक्रम में ही बदलाव किया गया है। इन्हीं दोनों कक्षाओं की पाठ्यपुस्तकों में बदलाव हुआ है। अन्य किसी कक्षा के पाठ्यक्रम या पाठ्यपुस्तकों में बदलाव नहीं हुआ है। इस कारण से इन कक्षाओं में अब तक पढ़ाए जा रहे पाठ्यक्रम व पाठ्य पुस्तकों के आधार पर ही पढ़ाई होगी।
सीबीएसई ने बीते 22 मार्च को जारी एक सर्कुलर का हवाला देते हुए स्पष्ट किया है कि तीसरी और छठी कक्षा के अलावा अन्य सभी कक्षाओं के लिए मौजूदा पाठ्यक्रम या पाठ्यपुस्तकों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बोर्ड ने स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे इन कक्षाओं के लिए उन्हीं पाठ्यपुस्तकों का उपयोग करना जारी रखें, जैसा उन्होंने पिछले शैक्षणिक वर्ष 2023-24 में किया था। बोर्ड की ओर से किसी भी तरह की शंका को दूर करने और अधिक स्पष्टता के लिए यह स्पष्टीकरण दिया है। बोर्ड ने इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर भी पोस्ट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने 18 मार्च 2024 को एक पत्र के माध्यम से सीबीएसई को सूचित किया था कि तीसरी और छठी कक्षा के लिए नए पाठ्यक्रम के आधार पर पाठ्यपुस्तकें तैयार की जा रही है। ऐसे में स्कूल वर्ष 2023 में तीसरी और छठी कक्षा की प्रकाशित पुस्तकों के स्थान पर नए पाठ्यक्रम और पाठ्यपुस्तकों का ही पालन करें। यह सभी बदलाव नई शिक्षा नीति को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें