फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: युवक ने शक्तिनहर में कूद कर दी जान

Thu, 16 Oct 2025 02:29 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के भीमावाला निवासी अभिषेक (24 वर्ष) मंगलवार रात को शक्तिनहर में कूद गया। बुधवार को युवक का शव ढकरानी जल विद्युत गृह के इंटेक में मिला। पुलिस ने मृतक का पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। युवक बचपन से ही मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी विनोद सिंह गुसाईं ने बताया कि बुधवार को भीमवाला निवासी विवेक कोतवाली आए। उन्होंने बताया कि उनका बड़ा भाई अभिषेक मंगलवार रात एक बजे से घर से लापता है। उन्होंने उसकी काफी तलाश की। उसकी चप्पल भीमावाला पुल के पास मिली।



पुलिस ने एसडीआरएफ को सूचित किया। एसडीआरएफ के डाकपत्थर यूनिट प्रभारी सुरेश तोमर टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। टीम ने शक्तिनहर में तलाशी अभियान चलाया। युवक का शव ढकरानी जल विद्युत गृह के इंटेक में मिला। पुलिस ने मृतक का पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


मृतक के परिजनों से जानकारी मिली कि वह बचपन से ही मानसिक रूप से अस्वस्थ था। सेलाकुई स्थित राज्य मानसिक स्वास्थ्य संस्थान से उसका उपचार चल रहा था। मृतक अविवाहित था। मृतक की एक छोटी बहन और भाई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें