फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कॉलेजों को डिग्री मिलनी शुरु, अब छात्रों को जारी करने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
-परीक्षा शाखा ने कॉलेजों के लिए रोस्टर तैयार किया, उसके हिसाब से मिलेगी डिग्री
विज्ञापन


-दीक्षांत समारोह होने के दो माह के भीतर ही दी जा रही है डिग्री

-अब तक प्रिंटेड डिग्री मिलने में कई सालों का लगता था समय

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय से वर्ष 2022 में डिग्री पूरा करने वाले छात्रों को अब जल्द ही कॉलेजों से प्रिंटेड डिग्री मिलनी शुरु हो जाएगी। डीयू परीक्षा शाखा ने कॉलेजों के लिए एक रोस्टर(समय, तिथि, कॉलेज का नाम) तैयार किया है। इस रोस्टर के आधार पर ही कॉलेजों को परीक्षा शाखा से डिग्री लेनी होगी। इसके लिए परीक्षा शाखा ने कॉलेजों को एक अधिकारी नियुक्त करने को कहा है। यह अधिकारी डिग्री लेते समय उसकी जांच भी करेंगे, जिससे उसमें गलती होने पर सुधार हो सके।
परीक्षा शाखा ने इस बार डिग्री दीक्षांत समारोह होने के दो माह के अंदर ही तैयार कर ली है। बीते साल समारोह होने के चार से पांच महीने में कॉलेजों व छात्रों को डिग्री मिलनी शुरु हुई थी। इस साल व्यवस्था को ओर सरल किया गया और समारोह से पहले ही डिग्री के प्रिंट करने के लिए भेज दिया गया। इससे समय की काफी बचत हुई। अब डिग्री तैयार हो चुकी हैं। परीक्षा शाखा के डीन प्रो. डीएस रावत ने बताया कि इस साल बीते साल से भी कम समय में डिग्रियों को तैयार कर लिया गया है। सोमवार से इसे रोस्टर के हिसाब से कॉलेजों को देना शुरु कर दिया है। बीते साल से रोस्टर के हिसाब से कॉलेजों को डिग्री देने की व्यवस्था को शुरु किया गया था। इस व्यवस्था को इसलिए शुरु किया गया है कि यदि कॉलेज के अधिकारी एक साथ आएंगे तो भीड़ हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में कॉलेजों के लिए रोस्टर तैयार कर दिया गया है। इसे एक तरह से पहले से समय लेना भी कह सकते हैं। कॉलेज अधिकारी आएंगे और डिग्री ले जाएंगे। कॉलेज में डिग्री पहुंचने से छात्र उसे वहां से ले सकते हैं। अधिकारियों को डिग्री को जांचना भी है कि वह सही है या नहीं। इससे पहले तक छात्रों को प्रिंटेड डिग्री मिलने में कई साल लग जाते थे। मालूम हो कि दिल्ली विश्वविद्यालय ने 25 फरवरी को अपना 99 वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें