फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेमडेसिविर के लिए महिलाओं को छूने पड़े सीएमओ के पैर

Wed, 28 Apr 2021 12:25 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

प्रदेश सरकार ने रेमडेसिविर जैसी दवाओं को बिल्कुल कमी नहीं होने का जनता को आश्वासन दिया है, लेकिन हालात कुछ और हैं। नोएडा सेक्टर-39 स्थित सीएमओ कार्यालय में मंगलवार दोपहर तीन महिलाएं अस्पताल में भर्ती अपने मरीजों को रेमडेसिविर लगवाने के लिए भटक रही थीं।
विज्ञापन
महिलाओं को छूने पड़े सीएमओ के पैर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश सरकार ने रेमडेसिविर जैसी दवाओं को बिल्कुल कमी नहीं होने का जनता को आश्वासन दिया है, लेकिन हालात कुछ और हैं। नोएडा सेक्टर-39 स्थित सीएमओ कार्यालय में मंगलवार दोपहर तीन महिलाएं अस्पताल में भर्ती अपने मरीजों को रेमडेसिविर लगवाने के लिए भटक रही थीं। इस दौरान कार्यालय पहुंचे सीएमओ डॉ. दीपक ओहरी के आगे तीनों महिलाएं पैर छूकर मरीजों को रेमडेसिविर लगवाने की गुहार लगाने लगीं, लेकिन सीएमओ उनकी रिपोर्ट लेकर आश्वासन देते हुए आगे बढ़ गए।

विज्ञापन


किसी ने इसका वीडियो बनाकर ट्विटर और फेसबुक पर वायरल कर दिया। जल्द ही ट्वीट व वीडियो ट्रोल होने लगा। लोगों ने जमकर भड़ास निकाली। ट्विटर पर अर्जुन गुप्ता ने लिखा कि मानवता त्याग कर झूठ बोलने में अव्वल सीएमओ महोदय कहते हैं कि किसी चीज की कमी नहीं।

जब तक इनके पैर नहीं पड़ेंगे तब तक यह जान नहीं बचाएंगे। धिक्कार है ऐसी व्यवस्था पर। वहीं, अनुभव श्रीवास्तव ने ट्विटर पर लिखा कि अधिकारी भगवान बने हुए हैं। शिव त्यागी लिखते हैं कि जनता लाचार है मदद की गुहार लगाने के अलावा कुछ नहीं बचा है। इधर, इस मामले में सीएमओ से बात करने के लिए प्रयास किया तो उन्होेंने कॉल नहीं उठाई और फोन काट दिया।
विज्ञापन


दोबारा आएंगे तो जेल में डलवाने का आरोप
महिलाओं ने आरोप लगाया कि सीएमओ साहब ने पहले तो सभी को इंजेक्शन मिलने की बात कही। जब उन्होंने इंजेक्शन लेने के लिए दोबारा आने की बात कही तो वे बोले-दोबारा आए तो जेल में डलवा देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें