फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: मोटो जीपी रेस देखने पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, विजेता खिलाड़ियों को देंगे पुरस्कार

Sun, 24 Sep 2023 12:21 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा

सार

Cm Yogi Adityanath Greater Noida Visit : योगी आदित्यनाथ ग्रेटर नोएडा के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में आयोजित हो रही मोटोजीपी रेस देखने पहुंचे हैं। योगी आदित्यनाथ ने यहां मोटोजीपी के सीईओ से मुलाकात की।
विज्ञापन
मोटो जीपी रेस देखने पहुंचे सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज नोएडा के दौरे पर हैं। योगी आदित्यनाथ ग्रेटर नोएडा के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में आयोजित हो रही मोटोजीपी रेस देखने पहुंचे हैं। योगी आदित्यनाथ ने यहां मोटोजीपी के सीईओ से मुलाकात की। मोटो जीपी रेस देखने को बाद सीएम योगी किसानों से वार्ता करेंगे। वहीं, मोटो जीपी में क्रिकेटर युवराज सिंह और बालीबुड एक्टर जॉन अब्राहम भी पहुंचे हैं।

विज्ञापन



सीएम योगी बीआईसी पर तक निवेश को लेकर होने वाली करीब 300 कंपनियों के प्रतिनिधियों और मोटो जीपी के सीईओ समेत अन्य टीम के साथ बैठक करेंगे। साथ ही राइडर्स और ट्रॉफी के साथ फोटो सेशन होगा। मंत्रियों के साथ दोपहिया वाहन कंपनियों के मुख्य प्रतिनिधिमंडल से वार्ता करने के बाद गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय जाएंगे।
विज्ञापन


विजेता राइडर को पुरस्कार देंगे
मुख्यमंत्री 3:45 बजे तक जीबीयू में रहेंगे। जीबीयू में बौद्ध प्रदर्शनी का भी जायजा लेंगे। दोपहर 3:45 बजे बजे सीएम हेलीकॉप्टर से बीआईसी के लिए उड़ान भरेंगे। बीआईसी पर वह मोटो जीपी की फाइनल रेस देखने के साथ ही विजेता राइडर को पुरस्कार देंगे। शाम पांच बजे सीएम गाजियाबाद हिंडन बेस के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन


आज फाइनल में पहली पंक्ति में रहेगी डुकाटी बाइक सवारों की तिकड़ी
मोटो जीपी रेस का फाइनल आज होगा। मोटो जीपी फाइनल में डुकाटी बाइक सवारों की तिकड़ी पहली पंक्ति में रहेगी। रेस में अव्वल आने और पूर्व के नंबरों के आधार पर पोल पोजीशन पर रहने वाले मार्को बैसेकी पहली पंक्ति में होंगे। वहीं जॉर्ज मार्टिन और विश्व नंबर एक फ्रांचेस्को बन्याया भी पहली पंक्ति में रेस की शुरुआत करेंगे। दूसरी पंक्ति में डुकाटी के ही बाइक सवार लूका मारिनी और होंडा टीम के जॉन मीर पर सभी की निगाहें रहेंगी।

बता दें कि मोटो जीपी के फाइनल रेस को सीएम योगी फ्लैग-ऑफ करेंगे। वहीं, मोटो-3 को भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन हरी झंडी दिखाएंगे और मोटो-2 रेस को बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम फ्लैग ऑफ करेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें