फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुटलैहड़ क्षेत्र के साथ सौतेला व्यवहार कर रहे सीएम : भुट्टो

Wed, 17 Sep 2025 01:41 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
बंगाणा में प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व विधायक देवेंद्र भुट्टो। स्त्रोत आयोजक
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो ने मंगलवार को भाजपा कार्यालय बंगाणा में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर तीखा हमला बोला। भुट्टो ने सवाल उठाया कि जबकि अंब को सब जज कोर्ट की सुविधा दी जा रही है, बंगाणा क्षेत्र जिसे लंबे समय से यह सुविधा चाहिए, उसे नजरअंदाज क्यों किया जा रहा है। कांग्रेस सरकार हमेशा से कुटलैहड़ के साथ सौतेला व्यवहार करती रही है।
विज्ञापन

पत्रवार्ता में उन्होंने याद दिलाया कि बंगाणा के लिए सब जज कोर्ट कई वर्षों पहले स्वीकृत हो चुका था, लेकिन इसे धरातल पर लाने में सरकार ने लापरवाही दिखाई। भुट्टो ने बताया कि उन्होंने खुद सरकार को लिखित प्रस्ताव भेजकर कहा था कि बंगाणा में कोर्ट के लिए मुफ्त भवन उपलब्ध कराया जा सकता है, फिर भी सरकार का ध्यान अम्ब की ओर रहा।
उन्होंने कहा कि रोजाना सैकड़ों लोग ऊना जाकर मुकदमे दर्ज करवाने को मजबूर हैं। यदि बंगाणा में सब जज कोर्ट खुलता, तो लोगों का समय, पैसा और ऊर्जा बचती। भुट्टो ने मुख्यमंत्री पर व्यक्तिगत हमला करते हुए कहा कि चुनावों में खुद को कुटलैहड़ का विधायक बताकर वोट मांगते थे, लेकिन आपदा और बेघर हुए लोगों के समय मुख्यमंत्री कहीं नहीं दिखाई दिए।
विज्ञापन

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मलांगड़, उपाध्यक्ष राज कुमार मनकोटिया, सूरम सिंह, सुदर्शन शर्मा, अरुण मनकोटिया, संदीप शर्मा सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें