फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सीएम ने किया दो करोड़ की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
रेखा गुप्ता ने कहा- हर कार्य से आमजन के जीवन को बेहतर बनाना लक्ष्य
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को पीतमपुरा में विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन और निरीक्षण किया। इन परियोजनाओं की अनुमानित लागत करीब 2 करोड़ है। सीएम ने एलपी व सीपी ब्लॉक में नई सड़कों और नालों का शुभारंभ किया। साथ ही, बीयू ब्लॉक में नई सीवर लाइन का निरीक्षण करते हुए 52 स्ट्रीट लाइट पोल और नए नाले का निर्माण कार्य शुरू कराया।
विज्ञापन

इस दौरान सीएम ने कहा कि हमारी सरकार का लक्ष्य केवल निर्माण कार्य कराना नहीं, बल्कि हर कार्य के माध्यम से आमजन के जीवन को बेहतर बनाना है। सीएम ने बीयू ब्लॉक, पीतमपुरा में मकान संख्या 200 के पास नई सीवर लाइन के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। 30 लाख की लागत से बन रही इस सीवर लाइन के लिए उन्होंने जल बोर्ड को निर्देश दिए। सीएम ने करीब 10.50 लाख की अनुमानित लागत से पार्क क्षेत्र में स्थापित की गई 52 नई स्ट्रीट लाइट का उद्घाटन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें