फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बादल छाए रहे, गर्मी से मिली राहत

Tue, 14 Oct 2025 01:00 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
शहर में सोमवार को दोपहर बाद छाए काले बादल। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले का अधिकतम तापमान 30 डिग्री होने के बावजूद सुबह तक तो मौसम में हल्की ठंड महसूस की गई। परंतु दोपहर में अचानक गर्मी बढ़ गई। गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। हालांकि अचानक से मौसम पलटा और बादल छा गए। थोड़ी देर के बाद उमड़ कर आने के बाद फिर से मौसम साफ हो गया।
मौसम विभाग के अनुसार तीन दिनों तक अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री के बीच बना रहेगा। इसके बाद अधिकतम व न्यूनतम तापमान में एक-एक डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। जिससे गर्मी बढ़ सकती है। मौसम में उतार चढ़ाव के साथ ही शीतल पेय पदार्थ बेचने वाले दुकानदारों के यहां लोगों की भीड़ देखी जा रही है।
विज्ञापन

गर्मी बढ़ती है तो लोगाें को गन्ने का रस, नींबू की शिकंजवी और कोल्ड ड्रिंक पीते हुए देखा जा सकता है। हालांकि कोल्ड ड्रिंक का अभी ज्यादा सेवन युवा वर्ग ही कर रहा है। बुजुर्ग व महिलाएं कोल्ड ड्रिंक पीने से परहेज कर रहे हैं। क्योंकि ऐसे बदलते मौसम में इनका सेवन स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए डॉक्टर भी लोगों को यही सलाह दे रहे हैं कि अब ज्यादा ठंडे पेय पदार्थों व आइसक्रीम आदि से दूरी बना लेनी चाहिए।
विज्ञापन

बदलते मौसम में रहें सतर्क : डॉ. मंगला
उप जिला नागरिक अस्पताल जगाधरी के चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. अनुज मंगला का कहना है कि ठंडे पदार्थों से गला खराब हो सकता है। साथ ही खांसी, जुकाम का भी सामना करना पड़ सकता है। जिस तरह का गर्मी-सर्दी वाला मौसम चल रहा है इसमें खास सावधानी बरतने की जरूरत है, क्योंकि वायरल फैल सकता है। यही वजह है कि कई बार हम देखते हैं कि एक ही परिवार में कई-कई सदस्य बीमार हो जाते हैं। यह वायरल ही है। इसलिए लापरवाही बिल्कुल भी नहीं बरतनी चाहिए। यदि एक-दो बार दवा लेने से आराम न हो तो तुरंत किसी अच्छे डॉक्टर से चेकअप कराना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें