फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बाजार में अतिक्रमण, व्यापारियों ने मांगा समाधान

Tue, 14 Oct 2025 12:59 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
नगर पंचायत में ईओ को ज्ञापन देते व्यापारी। संवाद
विज्ञापन
निघासन। नगर के मुख्य बाजार में अतिक्रमण और अव्यवस्था के कारण व्यापारी परेशान हैं। सोमवार को नगर पंचायत कार्यालय में ईओ से मिलकर उन्होंने समस्या के समाधान की मांग की। बताया कि बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है। ई-रिक्शा, टेंपो और दुकानों के बाहर रखे बक्सों के कारण आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। सड़कों पर घूमते छुट्टा पशु दिक्कत उत्पन्न करते हैं। चेतावनी दी कि समाधान नहीं किया तो आंदोलन करेंगे। ईओ ने आश्वासन दिया कि शीघ्र कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर बलदेव सिंह, हरविलास शर्मा, पवन अग्रवाल, मुन्ना यूनिक, संतोष वर्मा, विनीत सोनी, पुष्कर जायसवाल, पिंटू शर्मा उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें