फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बादलों से ठंड बढ़ी , हवा की गुणवत्ता बेहद खराब

Fri, 21 Nov 2025 12:48 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
शादीपुर ​के पास फैक्टरी की चिमनी  से निकलता काला धुआं। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में शुक्रवार को दिनभर हल्के बादल छाए रहे। धूप भी ठीक से नहीं निकली। बादलों के बीच निकल रही धूप बेअसर साबित रही। हालांकि गुनगुनी धूप से लोगों को थोड़ी राहत जरूर दी। लोगों ने पार्कों, घरों की छत व सड़कों के किनारे बैठ कर धूप का आनंद लिया। वहीं शहर की हवा गुणवत्ता में सुधार नहीं हो रहा है।
जिले का अधिकतम तापमान 26 व न्यूनतम 11 डिग्री दर्ज किया गया। तापमान में शुक्रवार से गिरावट दर्ज की जाएगी। वहीं गिरावट के साथ सोमवार को अधिकतम 23 व न्यूनतम 10 डिग्री पर जा सकता है। ठंड बढ़ने से लोगों की परेशानी भी बढ़ सकती है। बादलों की वजह से वातावरण में दिनभर धुंधलापन रहा। जिससे कुछ दूरी के बाद बाकी ठीक से स्पष्ट दिखाई नहीं दिया।
विज्ञापन

मौसम में जिस तरह से ठंड बढ़ रही है उससे किसानों को भी काफी राहत मिली है। ठंड बढ़ने से किसान गेहूं की बिजाई में लगे हुए हैं। अगेती किस्म की गेहूं तो अंकुरित होकर करीब तीन इंच की हो चुकी है। ऐसे में किसान फसलों की सिंचाई भी कर रहे हैं ताकि अनुकूल मौसम का फायदा उठाया जा सके।
विज्ञापन


आठ दिनों से एक्यूआई 200 के पार
शहर की हवा में कोई सुधार होने का नाम नहीं ले रहा। वीरवार को शहर का एक्यूआई 257 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर पर पहुंच गया। पिछले आठ दिनों से हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में दर्ज की जा रही है। एक्यूआई ज्यादा होने से लोगों को सांस लेने में काफी परेशानी होती है। यहां तक की गला दर्द भी होने लगा है। सड़कों पर चलते वाहनों से धूल का गुबार उड़ रहा है। फैक्टरियों की चिमनियों से निकल रहा काला धुआं भी शहर का प्रदूषण बढ़ाने का काम कर रहा है। इंडस्ट्रियल एरिया में बहुत सारी फैक्टरी ऐसी हैं जो मानकों पर खरा नहीं उतरती और उनकी चिमनियों से काला धुआं निकलकर हवा को जहरीला बना रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें