फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बंद रहा रेल फाटक, बाधित रहा आवागमन

Mon, 03 Nov 2025 01:40 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे में रेलवे स्टेशन के पास फाटक संख्या 324 के निकट रेलवे ट्रैक पर शनिवार की सुबह से रविवार की देर शाम तक मरम्मत का कार्य चलता रहा। इस कारण यह फाटक बंद रहा और यहां से राहगीरों व वाहनों का आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन

फाटक बंद होने के कारण मुरसान आने-जाने वाले लोगों को फाटक संख्या 323 की ओर से गुजरना पड़ रहा है। ऐसे में फाटक संख्या 323 पर वाहनों की संख्या बढ़ गई, जिससे दिन भर यहां जाम की स्थिति बनी रही है। उल्लेखनीय है कि इसी रेलवे फाटक पर सात अक्तूबर और 26 अक्तूबर को भी मरम्मत का कार्य किया गया था। इस कारण पहले भी लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा था। मथुरा रेलवे छावनी के पीडब्ल्यूआई आलोक कुमार का कहना है कि मरम्मत का कार्य रविवार रात तक पूरा कर लिया गया है और फाटक को आवागमन के लिए खोल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें