सेमरियावां। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर दो अक्तूबर को जिले के सभी अमृत सरोवरों पर ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025’ के तहत ‘स्वच्छता उत्सव’ कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस दिन सरोवर के किनारों की सफाई के साथ ही सफाई मित्रों और स्वयं सेवकों का समारोह का आयोजन होगा।
जनपद के सबसे बड़े सेमरियावां ब्लाॅक में 113 ग्राम पंचायत हैं। 15 पूर्ण रूप से तैयार अमृत सरोवर पर आयोजन किया जाना है। ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर स्वच्छता सेवा अभियान के तहत पंचायतों में बने अमृत सरोवरों पर स्वच्छता उत्सव दो अक्तूबर को मनाए जाने के दिए गए निर्देश पर मनरेगा सेल की ओर से आयोजन को सफल बनाने के लिए जोर-शोर से तैयारियां शुरू कर दी गई है।
दो अक्तूबर को निकाले जाने वाली प्रभातफेरी में छात्र, युवा, एसएचजी सदस्य, स्वतंत्रता सेनानी, पद्म पुरस्कार विजेता, पर्यावरण प्रेमी आदि को प्राथमिकता पर शामिल करने के लिए अधिनस्थों की ओर से तैयारी चल रही है।