नाथनगर। एसडीएम धनघटा और सीओ के नेतृत्व में महुली पुलिस मंगलवार शाम में पैदल मार्च कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिया। साथ ही लोगों को शांतिपूर्ण ढंग से पर्व मनाने की अपील किया। इसमें थानाध्यक्ष रजनीश राय भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
शारदीय नवरात्र और अन्य पर्वो को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड़ पर है। समय समय पर थाने पर बैठक कर सभ्रांत लोगों से बातचीत कर समस्या सुनी जा रही है। वहीं क्षेत्र भ्रमण कर शांति व्यवस्था कायम करने की कमान पुलिस ने संभाल ली है। इसी क्रम में मंगलवार शाम करीब छह बजे एसडीएम धनघटा सुनील कुमार, सीओ प्रियम राजशेखर और थानाध्यक्ष रजनीश राय के नेतृत्व में भारी भरकम पुलिस जवान महुली टैक्सी स्टैंड पहुंचे।