फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण पर सख्ती: जिले में अब 12वीं तक की क्लासेज हाइब्रिड मोड में, जानें जिला विद्यालय निरीक्षक ने क्या कहा

Wed, 17 Dec 2025 10:53 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

Greater Noida School: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के स्तर के मद्देनजर, गौतमबुद्ध नगर में कक्षा 1 से 5 तक के छात्रों के लिए लागू किए गए ऑनलाइन कक्षाओं के आदेश में महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। अब 12वीं तक की कक्षाएं हाइब्रिड मोड में चलेंगी।
विज्ञापन
स्कूल पहुंचे छात्र-छात्राएं। (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण को लेकर कक्षा 1 से 5 तक की ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने के आदेश में बदलाव किया गया है। अब स्कूल प्रबंधन कक्षा एक से पांचवी तक की कक्षाएं भी हाइब्रिड मोड पर चला सकेंगे। कक्षा 6 से 9 और 11वीं की कक्षाएं पहले से ही हाइब्रिड मोड पर संचालित हो रही हैं।

विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि आदेश में संशोधन किया गया है। अब एक से 12वीं तक की कक्षाएं हाइब्रिड मोड पर संचालित की जा सकती हैं। पहले एक से 5वीं तक की कक्षाएं ऑनलाइन चलाने के निर्देश जारी किए गए थे।  

विज्ञापन

दिल्ली में प्रदूषण का कहर 
राजधानी की हवा में हर दिन सुधार दर्ज किया जा रहा है, लेकिन राहत अभी भी दूर है। ऐसे में मौसमी दशा अनुकूल रहने के चलते प्रदूषण बेहद खराब श्रेणी में बरकरार है। सुबह की शुरुआत धुंध और कोहरे से हुई। वहीं, पूरे दिन आसमान में स्मॉग की हल्की चादर भी दिखाई दी। 

इसके चलते कई इलाकों में दृश्यता भी बेहद कम रही। साथ ही, लोगों को आंख में जलन व सांस के मरीजों को परेशानी हुई। ऐसे में बुधवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 334 दर्ज किया गया। यह हवा की बेहद खराब श्रेणी है। इसमें मंगलवार की तुलना में 20 सूचकांक की गिरावट दर्ज की गई। 

दूसरी ओर, दिल्ली के बाद एनसीआर में नोएडा की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। यहां एक्यूआई 331 दर्ज किया गया, यह हवा की बेहद खराब श्रेणी है। वहीं, ग्रेटर नोएडा में 310, गाजियाबाद में 308 और गुरुग्राम में 279 एक्यूआई दर्ज किया गया। इसके अलावा, फरीदाबाद की हवा सबसे साफ रही। यहां सूचकांक 197 दर्ज किया गया। यह हवा की खराब श्रेणी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें