फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना लाइसेंस थोक व्यापार: मंडी समिति के छापे के दौरान जमकर हंगामा, फर्म मालिक पर लगा मोटा जुर्माना

Wed, 17 Dec 2025 08:58 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा

सार

नोएडा में बिना लाइसेंस के थोक व्यापार कर रही एक फर्म पर मंडी समिति के सचल दल ने छापा मारा। इस दौरान फर्म मालिक और कर्मचारियों द्वारा जमकर हंगामा किया गया।
विज्ञापन
मंडी सचिव द्वारा निरीक्षण के दौरान हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर में बिना लाइसेंस थोक व्यापार कर रही फर्म पर मंडी समिति के सचल द्वारा छापा मारा गया। समिति के अनुसार यह फर्म सेक्टर 63 छिजारसी में संचालित है, जहां सचल दल के साथ छापे के दौरान जमकर हंगामा हुआ, इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट के निर्देशन पर पुलिस बल की मौजूदगी में फर्म के खिलाफ 2 लाख 30 हजार से अधिक जुर्माने की कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन

बता दें, मंडी समिति के सचिव पंकज शर्मा ने बताया कि उन्हें पिछले दो माह पहले शिकायत मिली थी कि बिना लाइसेंस लिए सेक्टर 63 स्थित छिजारसी इलाके में थोक व्यापार किया जा रहा था। जिससे सीधे राजस्व को लाखों का नुकसान लंबे समय से लग रहा था, इसकी रोकथाम के लिए स्वयं उनके द्वारा सिटी मजिस्ट्रेट के निर्देशन पर छापा मारा गया।

लेकिन मंडी समिति की सचल दल की टीम जैसे ही फर्म तक पहुंचीं, आरोप है कि फर्म मालिक और उनके अन्य कर्मचारियों ने मिलकर दल के साथ अभद्रता की और जमकर हंगामा किया। इसके बाद पुलिस दल बल को बुलाया गया। जहां उनकी मौजूदगी में सचल दल ने कार्रवाई आगे बढ़ाई और फर्म का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान सामने आया कि लाइसेंस लिए बिना थोक व्यापार किया जा रहा था। दल ने उस व्यापारी के पास से 12 प्रकार कृषि उत्पाद करीब 200 से अधिक कुतंल का माल बरामद किया गया। इसमें 130 कुंतल मिक्स दाल, काली मिर्च, मेथी, काला सरसों, हल्दी, जीरा समेत अन्य उत्पाद शामिल हैं। अब फर्म पर मंडी समिति द्वारा 2 लाख रुपए से अधिक का जुर्माना लगाया गया है वहीं करीब 30 हजार रुपए मंडी शुल्क भी जमा करना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें