फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुझ गया मां-बाप का इकलौता चिराग: 10वीं मंजिल से गिरने से 10वीं के छात्र की मौत, मानसिक तनाव की बात आ रही सामने

Mon, 09 Sep 2024 09:30 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा।

सार

बिसरख कोतवाली पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। बच्चे के पिछले कई दिनों से किसी बात को लेकर मानसिक तनाव में होने की जानकारी लगी है। 
विज्ञापन
ग्रेनो वेस्ट की पंचशील हायनिश सोसाइटी - फोटो : राजा सिंह
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेनो वेस्ट की पंचशील हायनिश सोसाइटी में एक 15 वर्षीय किशोर की 10वीं मंजिल से गिरने से मौत हो गई है। घटना सोमवार सुबह करीब छह बजे की है। परिजन अन्य निवासियों की मदद से छात्र को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जिस समय हादसा हुआ, तब पिता गुजरात में थे। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हैं।

विज्ञापन

पंचशील हायनिश सोसाइटी में दिवाकर कुमार अपने परिवार के साथ रहते हैं। वो एओए के पूर्व अध्यक्ष भी हैं। इस समय गुजरात की एक कंपनी में कार्यरत हैं। सोसाइटी में इस समय उनकी मां, पत्नी और 15 साल का बेटा अवि रहता था। जो कक्षा 10 का छात्र था। सोमवार सुबह करीब छह बजे अवि 10वीं मंजिल से नीचे गिर गया। परिजनों ने सोसाइटी के अन्य निवासियों की मदद से घायल को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

बिसरख कोतवाली पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। बच्चे के पिछले कई दिनों से किसी बात को लेकर मानसिक तनाव में होने की जानकारी लगी है। मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। कारण की जांच की जा रही है। अभी परिजनों से भी बातचीत नहीं हो सकी हैं।
विज्ञापन

वहीं अवि की मौत के बाद परिवार गहरे सदमे में है। वो दंपती का एकलौता बेटा था। पिता घटना के समय गुजरात में थे। उनको भी गहरा सदमा लगा है। घटना की चर्चा आसपास की सोसाइटियों में भी चर्चा है। लोगों ने दुख प्रकट किया है। निवासियों का कहना है कि छात्र काफी मिलनसार था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें