फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Semicon India 2024: एक्सपो मार्ट सेंटर को सुरक्षाबलों ने अपने घेरे में लिया, जानें पीएम-सीएम का पूरा कार्यक्रम

Mon, 09 Sep 2024 08:36 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

उत्तर प्रदेश को सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का हब बनाने के लिए जुटी प्रदेश सरकार 11 से 13 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में सेमीकॉन इंडिया-2024 का आयोजन कर रही है। इस कार्यक्रम का शुभारंभ करने 11 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर उतारकर रिहर्सल किया गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडिया एक्सपो मार्ट सेंटर में आयोजित होने वाले सेमीकॉन इंडिया-2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को ध्यान में रखते हुए आयोजन स्थल को सुरक्षा बलों ने अपने घेरे में ले लिया है। सोमवार को आतंकी निरोध दस्ता (एटीएस) की टीम एक्सपो मार्ट पहुंच गई। यहां पर सोमवार को हेलीकॉप्टर से सुबह 10.25 बजे ग्रेटर नोएडा हेलीपैड पर पहुंचेंगे। सोमवार को हेलीकॉप्टर का लैंडिंग आदि का ट्रॉयल भी किया गया।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए एसपीजी ने भी डेरा डाल दिया है। आयोजन स्थल पर बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीम भी मौजूद है। इन टीमों ने आयोजन स्थल की सघन जांच की। सोमवार को वायुसेना के हेलीकॉप्टर ने एक्सपोमार्ट हेलीपैड पर ट्रायल किया। मंगलवार को भी यह ट्रायल चलेगा। इसके लिए तीन हेलीकॉप्टर आएंगे। हैलीपेड के चारों पर पुलिस कर्मियों को तैनात कर दिया गया है।

प्रधानमंत्री एक्सपो मार्ट आने के लिए सुबह 10 बजे सफदरगंज एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर से उड़ान भरेंगे। 10.25 बजे वह ग्रेटर नोएडा के हेलीपैड पहुंचेंगे और 10.30 बजे आयोजन स्थल पर होंगे। 10.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक वह सेमीकॉन इंडिया-2024 में शामिल रहेंगे। दोपहर 12.05 बजे हेलीकॉप्टर से सफदरजंग एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे।

26 देशों के 836 प्रदर्शक शामिल होंगे सेमीकॉन इंडिया-2024 में
उत्तर प्रदेश को सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का हब बनाने के लिए जुटी प्रदेश सरकार 11 से 13 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में सेमीकॉन इंडिया-2024 का आयोजन कर रही है। इस कार्यक्रम का शुभारंभ करने 11 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इस आयोजन में अंतरराष्ट्रीय दिग्गजों की भागीदारी के साथ-साथ एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता), ऑटोनोमस वाहनों और 6 जी जैसी आगे आने वाली तकनीकों का प्रदर्शन किया जाएगा। यह इस क्षेत्र का अब तक का सबसे बड़ा आयोजन होगा, जिसमें 26 देशों के 836 प्रदर्शक और 50 हजार से अधिक विजिटर भाग लेंगे।

इस आयोजन में छोटे कंपोनेंट से लेकर जटिल निर्माण प्रक्रियाओं तक विभिन्न तकनीकी समाधानों की एक व्यापक रेंज शामिल होगी। भारत के सेमीकंडक्टर उद्योग को विकसित करने में मदद करने के लिए सेमी और मेसे मुएनचेन इंडिया, इलेक्ट्रॉनिक इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ऑफ इंडिया-ईएलसीआईएनए के साथ इस कार्यक्रम के लिए साझेदारी कर रहे हैं।

2026 तक 55 बिलियन डॉलर तक का होगा चिप बाजार
भारत वैश्विक सेमीकंडक्टर उद्योग में एक उभरता हुआ देश है। अनुमान है कि इस क्षेत्र का चिप बाजार 2026 तक 55 बिलियन डॉलर से अधिक हो जाएगा। ऐसे में उत्तर प्रदेश सरकार भी इस क्षेत्र में संभावनाओं को देखते हुए सेमीकंडक्टर उद्योगों को आमंत्रित किया जा रहा है। आयोजन में स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग, वर्कशॉप्स भी आयोजित होंगी। भारत में सेमी कंडक्टर इकोसिस्टम पर एक प्रस्तुतिकरण भी दिया जाएगा। सेमीककंडक्टर की अब तक की यात्रा को भी दिखाया जाएगा।
विज्ञापन

तकनीकी विकास के साथ रोजगार भी
प्रदेश सरकार का मकसद है कि तकनीकी विकास के साथ रोजगार के अवसर भी पैदा हों। इसी को ध्यान में रखते हुए इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की पहल पर तकनीकी विकास को आगे बढ़ाने और घरेलू मांग को पूरा करने के लिए भारत सेमीकंडक्टर मिशन के तहत एएमडी, अप्लाइड मटेरियल्स और माइक्रोन टेक्नोलॉजी जैसी बड़ी कंपनियों को अपने चिप क्षेत्र में निवेश करने के लिए आकर्षित किया है। जिससे प्रदेश अन्य सेक्टरों के साथ-साथ सेमी कंडक्टर उद्योग का हब बन सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें