फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बाम गांव में दो पक्षों में संघर्ष, नौ लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाम गांव में दो पक्षों में संघर्ष, नौ लोग घायल
विज्ञापन

- बच्ची को कार की टक्कर लगने से हुआ झगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। बाम गांव में बुधवार की देर रात बच्ची परी को कार की टक्कर लगने पर जितेंद्र व सत्तार पक्ष में संघर्ष हो गया। इसमे दोनो पक्षों से नौ लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

बाम गांव में बुधवार देर रात सड़क किनारे बच्चे खेल रहे थे। इस दौरान वहां से गुजर रही कार की टक्कर लगने से परी घायल हो गई। इसको लेकर फकीर पक्ष के कार सवार और बच्ची पक्ष के प्रजापति समाज के लोग आमने-सामने आ गए। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इस एक पक्ष से परी, राखी, वीर, मोहित और दूसरे पक्ष से विजो समेत नौ लोग घायल हो गए। सूचना पर आए पुलिसकर्मियों ने घटना की जानकारी ली। पुलिस ने घायलों का सीएचसी में उपचार कराया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। घटना को लेकर दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ है। इस मामले में जांच अधिकारी मनोज कुमार चहल का कहना है कि दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें