फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बीमारी छिपाने का हवाला देकर क्लेम खारिज, ब्याज समेत इलाज खर्च चुकाने का आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपनी का तर्क- पॉलिसी लेते वक्त नहीं बताई बीमारी, आयोग बोला- सभी बीमारियों की जानकारी दी थी
विज्ञापन

इलाज पर खर्च हुए 46210 रुपये, 6 प्रतिशत ब्याज के साथ तीस दिनों में लौटाने होंगे
जिला उपभोक्ता आयोग

संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। मेडिक्लेम पॉलिसी लेते समय बीमारी की जानकारी न देने का हवाला देकर बीमा कंपनी इलाज खर्च का भुगतान करने से मना नहीं कर सकती। ऐसे ही एक मामले में जिला उपभोक्ता आयोग ने रिलायंस जनरल इंश्योरेंस कंपनी पर 6 प्रतिशत ब्याज के साथ इलाज में खर्च हुए 46210 रुपये का 30 दिनों के भीतर भुगतान करने के आदेश दिए हैं।
ग्रेटर नोएडा के पाली गांव निवासी राजकुमार भाटी ने मामले में उपभोक्ता आयोग में शिकायत की थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्होंने साल 2019 में बैंक के माध्यम से रिलायंस जनरल इंश्योरेंस की ग्रुप मेडिक्लेम पॉलिसी ली थी। इसके तहत दो लाख रुपये तक के इलाज का प्रावधान था। वह हर साल पॉलिसी का नवीनीकरण कराते रहे। 11 दिसंबर 2023 को उनकी तबीयत खराब होने पर उन्होंने कंपनी के हेल्थ केयर से संपर्क किया। कंपनी के प्रतिनिधि ने उन्हें नजदीकी किसी भी अस्पताल में इलाज कराने की सलाह दी। वे करीब पांच दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहे। इलाज पर कुल 46,210 रुपये खर्च हुए थे, जिसका भुगतान उन्होंने स्वयं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि जब उन्होंने बीमा कंपनी में क्लेम किया तो शुरुआत में कंपनी ने बताया कि पैसा खाते में भेज दिया जाएगा लेकिन बाद में ईमेल के जरिए क्लेम खारिज होने की सूचना मिली। सुनवाई के दौरान बीमा कंपनी ने कहा कि क्लेम के दस्तावेजों में पहले की बीमारी का उल्लेख नहीं था, इसलिए क्लेम निरस्त किया गया। हालांकि, आयोग ने पाया कि पॉलिसी लेते समय राजकुमार ने अपनी बीमारियों की जानकारी दी थी और इसका उल्लेख पॉलिसी में भी था। आयोग ने इसे सेवा में कमी मानते हुए बीमा कंपनी को निर्देश दिया कि वह 6 प्रतिशत ब्याज सहित 46,210 रुपये का भुगतान 30 दिनों के भीतर करे। साथ ही, 2,000 रुपये वाद व्यय और 2,000 रुपये मानसिक क्षतिपूर्ति के रूप में भी देने होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें