फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 18 घंटे आपूर्ति का दावा पर 10-10 घंटे कट रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
भीषण गर्मी में कटौती और लो-वोल्टेज से लोग परेशान
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। मौसम जैसे-जैसे गर्म हो रहा है, वैसे-वैसे बिजली कटौती की समस्या भी लगातार बढ़ती जा रही है। यमुना सिटी के रबूपुरा, दनकौर, बिलासपुर और जेवर में हर दिन 18 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा विभाग की ओर से किया जा रहा है। वास्तविकता में 10-10 घंटे बिजली कटौती के कारण लोगों को भीषण गर्मी में परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

विभाग की ओर से दावा है कि ग्रामीण क्षेत्र होने के कारण रबूपुरा, जेवर, दनकौर और बिलासपुर में 6 घंटे बिजली कटौती की जाती है और हर दिन 18 घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि तय शेड्यूल से भी 3-4 घंटे की ज्यादा कटौती हो रही है। साथ ही आपूर्ति होने पर भी लोगों को लो-वोल्टेज की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को भी पूरे दिन ऐसे ही हालत बने रहे और लो-वोल्टेज के कारण पंखे कूलर रेंगते रहे। दोपहर में बार-बार ट्रिपिंग होने के कारण बिजली आती जाती रही। बिजली अधिकारियों ने बताया कि गर्मी बढ़ने के कारण क्षेत्र में लोड भी बढ़ गया है। लोग लगातार कूलर और एसी का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिसके कारण खपत बढ़ी है और ट्रांसफार्मर का लोड भी बढ़ा है। इस कारण ट्रिपिंग की समस्या आ रही है। हालांकि, समस्या आने पर तत्काल समस्या को दूर करने के इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें