फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। कोतवाली सेक्टर-58 और सेक्टर-63 क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों का पोस्टमाॅर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। छिजारसी कॉलोनी में किराए पर रहने वाले हरदोई के राजन शर्मा(68) को शनिवार रात रामा चौक के पास तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं, घड़ौली, दिल्ली निवासी वसुदेव शर्मा(21) 14 मई की सुबह छोटी बहन मानसी को बाइक पर बैठाकर नोएडा के सेक्टर-62 स्थित संस्थान आ रहे थे। डी पार्क के पास उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में वसुदेव गंभीर रूप से घायल हो गए। मानसी के पैर में फ्रैक्चर हो गया। सोमवार को इलाज के दौरान वसुदेव की मौत हो गई। परिजन ने बताया कि वह ग्रेटर नोएडा के कॉलेज से बीबीए की पढ़ाई कर रहे थे। सेक्टर-58 थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह ट्रक की टक्कर से ई-रिक्शा सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि फर्रुखाबाद के कायमगंज निवासी निशु(24) सेक्टर-62 में ई-रिक्शा में बैठकर जा रहे थे। जैसे ही ई-रिक्शा फोर्टिस अस्पताल के सामने पहुंचा, ट्रक ने टक्कर मार दी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें