फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभावित लीड

विज्ञापन
विज्ञापन
खंडहर में तब्दील हो चुकी आवासीय कॉलोनी को कंडम घोषित करने के बाद प्रशासन ने कर्मचारियों की सुध नहीं ली है। जिला मुख्यालय के शाहपुर नंगली रोड पर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में बनी अवासीय कॉलोनी को 2018 में कंडम घोषित कर दिया गया था। इसके बाद जल्द ही मरम्मत और नए भवन निर्माण के दावे भी किए थे लेकिन अभी तक यहां भवन निर्माण शुरू नहीं किया गया है। जिससे कर्मचारी किराए के मकानों में रहने को मजबूर हैं। जानकारी के अनुसार यहां 126 नए आवास बनाने की योजना है।
विज्ञापन

हालांकि नूंह में पलवल रोड पर अधिकारियों के लिए आवासीय कॉलोनी को बनाया गया है लेकिन ये कर्मचारियों के लिए पर्याप्त नहीं है। जिससे कर्मचारियों को ठहरने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार व जिला प्रशासन के रवैये के चलते अभी आवासीय कॉलोनी के बनने की राह काफी मुश्किल लग रही है। जोकि वर्षों से अधिकारियों की कागजी लेखाजोखी में अटका हुआ है। कर्मचारियों ने बताया कि अधिकारियों की ओर से हर बार इस कार्य को जल्द ही पूरा कराने का ही आश्वासन मिलता है।
बता दें कि अस्सी के दशक में नूंह के शाहपुर नंगली रोड पर आम सरकारी कर्मचारियों के लिए आवासीय कॉलोनी बनी थी। भवनों के खराब होने पर कर्मचारियों से कॉलोनी को पूरी तरह से खाली करवाया गया। इसके बाद अभी तक प्रशासन कॉलोनी के निर्माण को कराना भूल गया।
विज्ञापन

किराए के भवनों में रहने को मजबूर
नूंह को जिले में तब्दील हुए 16 साल हो चुके हैं। सरकार जिला मुख्यालय पर सरकारी कर्मचारियों के लिए बेहतर आवास की सुविधा मुहैया नहीं करा पाई है। इस बारे में कई बार कर्मचारियों ने अपनी मांग को अधिकारियों के समक्ष रखा है लेकिन अभी तक इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
कर्मचारियों को मिलेगा लाभ
प्रशासन द्वारा यहां पर कर्मचारियों के लिए 126 आवास बनाने की योजना है। अगर जल्द यह योजना सिरे चढ़ती है तो कर्मचारियों को यहां पर काफी लाभ मिल सकता है। कर्मचारियों को कि राए के मकानों में दूर दराज रहना पड़ता है। अगर उन्हें यहां पर यह सुविधा मिलती है तो वह बेहतर तरीके से अपने कामकाज को निपटा सकते हैं।
-----
नूंह जिला प्रदेश के सबसे पिछड़े जिलों में शामिल है। यहां पर आम कर्मचारियों को आवासीय कॉलोनी की सुविधा सरकार को मुहैया करानी चाहिए।
फकरुद्दीन एडवोकेट चंदेनी।
-----
अगर कर्मचारियों को यहां पर रहने की सुविधा मिलती है तो उनका कामकाज में और अधिक बेहतर हो सकता हैं। आज कर्मचारियों को आवासीय सुविधा का लाभ नहीं मिलने से काफी परेशानी हो रही है।
सनाउल्ला खान अड़बर।
----
हर जिले में कर्मचारियों के लिए सरकार ने अतिरिक्त सुविधा दी है। हमारे जिले में भी सरकार को सुविधाओं को बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए। कर्मचारियों को अगर सरकार बेहतर सुविधा देती है वह यहां पर मन लगाकर कार्य करेंगे।
प्रवीन चेयरमैन इंडरी।
----
आवासीय कॉलोनी के 126 आवास बनाने के लिए उपायुक्त के माध्यम से प्रपोजल को चंडीगढ़ में उच्चाधिकारियों के पास भेजा गया है। उच्चाधिकारियों की मंजूरी के बाद ही आवासीय कॉलोनी का निर्माण कार्य कराया जाएगा।- संजीव कुमार, एसडीएम, नूंह।
विज्ञापन

फोटो ऱ् नूंह के नंगली रोड पर जर्जर खड़ी आवासीय कॉलोनी।
ऱ् फकरुद्दीन एडवोकेट, सनाउल्ला अड़बर, प्रवीन चैयरमैन इंडरी, संजीव कुमार एसडीएम नूंह।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें